Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Left-Side Shirt Pocket: क्यों शर्ट के बाईं तरफ ही होती है जेब? आखिर क्या है इसके पीछे का कारण

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 04:53 PM (IST)

    अपनी शर्ट पहनते समय आपने नोटिस किया होगा कि उसकी जेब हमेशा बाईं तरफ (Shirt Left sided pockets) ही होती है। ऐसा क्यों होता है? क्या इसके पीछे कोई साइंट ...और पढ़ें

    जानें शर्ट में बाईं तरफ पॉकेट होने का कारण (Picture Courtesy: Freepik)
    जानें शर्ट में बाईं तरफ पॉकेट होने का कारण (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. ज्यादातर शर्ट के बाईं तरफ पॉकेट होती है।
    2. इसके पीछे कोई साइंटिफिक कारण नहीं है।
    3. पहले महिलाओं की शर्ट में जेब नहीं हुआ करती थी।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Left-Side In Shirt: शर्ट सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी खूब पहनती हैं। बाजार में अलग-अलग डिजाइन और रंग के शर्ट (Shirt pockets) देखने को मिल जाते हैं। फैशन की दुनिया में शर्ट काफी अहमियत रखती है, लेकिन इन अलग-अलग डिजाइन वाली शर्टों में एक चीज कॉमन है। वह है उनकी पॉकेट यानी जेब।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    शुरुआत में नहीं होती थीं जेब

    शर्ट में पॉकेट फैशन के लिए नहीं, बल्कि सुविधा के लिए बनाई गई थी। छोटी-मोटी चीजें, जैसे- पेन या छोटी डायरी को हमेशा हाथ में लेकर घूमना काफी परेशानी भरा होता था। इसलिए धीरे-धीरे वक्त के साथ शर्ट में जेब लगाने का चलन शुरू हुआ। अब सवाल उनकी पोजीशन पर आता है।

    क्यों बाईं तरफ होती है जेब?

    शर्ट की जेब हमेशा बाईं ओर ही क्यों होती है? यह एक ऐसा सवाल है, जो शायद हममें से कई लोगों ने कभी न कभी पूछा होगा। हम सभी ने यह देखा है कि ज्यादातर शर्टों की जेब बाईं ओर ही होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण है? आइए इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश करते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्यों Tussar Silk को कहा जाता है नॉन-वायलेंट सिल्क, यहां जानें इसकी पूरी कहानी

    लोगों की सुविधा का रखा गया ध्यान

    आपने देखा होगा कि ज्यादातर शर्ट की जेब बाईं ओर होती है। इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। जेब को बाईं ओर रखने के पीछे लोगों को सुविधा का ध्यान रखा गया है। ज्यादातर लोगों को बाईं जेब से सामान निकालने या रखने में आसानी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनियाभर में ज्यादातर लोग Right Handed हैं।

    खबरें और भी

    जो लोग दाएं हाथ का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए बाईं ओर जेब होना ज्यादा सुविधाजनक है। हालांकि, अब फैशन में काफी बदलाव आ चुका है। पहले सिर्फ पुरुषों की शर्ट में जेब हुआ करती थी, वह भी सिर्फ बाईं तरफ। महिलाओं की शर्ट पर जेब नहीं लगाई जाती थी।

    हालांकि, जैसे-जैसे वक्त में बदलाव आया और महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखा जाना शुरू किया गया। महिलाओं की शर्ट में भी बाईं ओर जेब लगाई जाने लगी। इसके पीछे भी यही कारण है कि ज्यादातर लोग दाएं हाथ से काम करते हैं।

    शर्ट के दोनों तरफ जेब का फैशन

    धीरे-धीरे यह एक व्यापक चलन बन गया और दुनियाभर में शर्ट के बाईं तरफ ही जेब बनाई जाने लगीं। हालांकि, जैसे-जैसे फैशन में बदलाव आना शुरू हुआ, कुछ शर्ट के दाईं ओर या दोनों तरफ भी जेब लगाई जाने लगीं।

    फैशन की दृष्टि से भी हो सकता है कि बाईं ओर जेब होने से शर्ट ज्यादा आकर्षक लगती रही हो और इसलिए यह एक चलन बन गया। इस तरह शर्ट में बाई तरफ जेब लगाने का शुरू हुआ, जो अब फैशन का हिस्सा बन चुका है।

    यह भी पढ़ें: मजदूरों के लिए बनाई गई जींस, कैसे बन गई फैशन स्टेटमेंट, जानें इसकी दिलचस्प कहानी