Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी के दिन क्यों लाल जोड़ा पहनती है दुल्हन? शायद ही पता होगा वेडिंग आउटफिट से इस रंग का कनेक्शन

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 03:27 PM (IST)

    भारतीय शादियों में दुल्हन अक्सर लाल रंग का जोड़ा (why brides wear red-color outfits) पहने नजर आती है। हालांकि समय के साथ शादी के जोड़े का रंग बदलने लग ...और पढ़ें

    शादी में लाल रंग के जोड़े का महत्व (Picture Credit- Freepik)
    शादी में लाल रंग के जोड़े का महत्व (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. शादी के दौरान कई रस्मों को निभाया जाता है।
    2. इस दौरान अक्सर दुल्हन लाल रंग का जोड़ा पहनती है।
    3. शादी के दिन लाल रंग पहनने के पीछे कई वजह होती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी हर एक लड़की के जीवन का खास पल होता है। इस दिन को खास बनाने के लिए हर कोई काफी सारे इंतेजाम करता है। आउटफिट्स (Red Bridal Attire) से लेकर मेकअप तक, शादी के मौके पर हर एक चीज पर खास ध्यान दिया जाता है। शादी का हर एक धर्म में खास महत्व होता है। खासकर हिंदू धर्म में शादी के दौरान कई सारी रस्में निभाई जाती हैं। इस मौके पर की जाने वाली हर एक रस्म का खास महत्व होता है।

    शादी के मौके पर कई ऐसी चीजें होती है, जिसका कोई न कोई मतलब होता है। ऐसा ही खास मतलब शादी के जोड़ा का होता है। क्या आपके मन में कभी यह सवाल आया है कि शादी का जोड़ा हमेशा लाल रंग (red bridal outfit Significance) का भी क्यों होता है? क्यों लाल रंग को सुहाग का रंग माना जाता है। आइए आपको बताते हैं इसकी वजह और लाल रंग (bridal red dress symbolism) का महत्व-

    यह भी पढ़ें- सिर्फ सुंदर दिखने के लिए ही नहीं किया जाता दुल्हन का सोलह शृंगार, शायद ही आपको पता होगी इसकी असल वजह

    शुभता का प्रतीक है लाल रंग

    शादी के दिन दुल्हन को लाल रंग का जोड़ा पहनाने के पीछे कई वजह हैं। शादी के दिन लाल रंग पहनने के पीछे सबसे अहम कारण धार्मिक है। दरअसल, हिंदू धर्म में लाल रंग को शुभ माना जाता है। साथ ही ऐसा माना जाता है कि लाल रंग सकारात्मक संकेत देता है। इतना ही नहीं इसे शक्ति, प्रेम, शौर्य और ममता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए शादी के दिन लाल रंग का जोड़ा पहनना काफी शुभ माना जाता है।

    माता लक्ष्मी से भी है कनेक्शन

    दुल्हन के लाल जोड़े का कनेक्शन माता लक्ष्मी से भी है। दरअसल, शादी के बाद महिला को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। सनातन धर्म में लाल रंग को माता लक्ष्मी का रंग बताया गया है। मां लक्ष्मी के आठ स्वरूपों में से एक धन लक्ष्मी मां भी लाल रंग की पोशाक ही पहनती है, इसलिए दुल्हन को उनका स्वरूप मानते हैं लाल जोड़ा पहनाया जाता है। साथ ही ऐसा माना जाता है कि लाल जोड़ा पहनने से दुल्हन सौभाग्य और समृद्धि लेकर आती है।

    खबरें और भी

    मनोवैज्ञानिक कारण भी है

    धार्मिक और आध्यात्मिक वजहों के साथ-साथ लाल रंग पहनने के कुछ मनोवैज्ञानिक कारण भी है। दरअसल, कई लोग लाल रंग को प्यार, और आशीर्वाद का प्रतीक मानते हैं। ऐसे में माना जाता है कि शादी के दिन लाल रंग पहनने से वैवाहिक जीवन की अच्छी शुरुआत होती है। इसके अलावा शादी समारोह में सबसे अलग दिखने के लिए भी दुल्हन को लाल रंग पहनाया जाता है।

    हालांकि, बदलते समय के साथ अब शादी के मौके पर लाल जोड़े के अलावा अन्य रंग के आउटफिट भी पसंद किए जाने लगे हैं। आजकल कई ब्राइड्स पेस्टल कलर्स, गुलाबी, मरून जैसे रंगों के जोड़े भी पहन सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- शादी से पहले दुल्‍हन को क्‍यों लगाई जाती है मेहंदी? इसके पीछे की खूबसूरत वजह जानकर आप भी कहेंगे वाह!