यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लड़कियों की शर्ट में लेफ्ट साइड ही क्यों होते हैं बटन? जानिए इसके पीछे की Fashion Theory
फैशन की दुनिया में कपड़ों के डिजाइन से लेकर बटन के साइड तक हर चीज का इंपॉर्टेंस होता है। महिलाओं के शर्ट या कुर्तों में बटन हमेशा लेफ्ट साइड पर होते ...और पढ़ें

HighLights
- फैशन की दुनिया बहुत बड़ी है।
- इन दिनों फैशन तेजी से बदल रहा है।
- हालांकि शर्ट के बटन पहले की ही तरह है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फैशन की दुनिया में हर चीज का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। फिर चाहे वो कपड़ों का डिजाइन हो या फिर बटन का साइड ही क्यों न हो। लड़कों के मुकाबले, लड़कियों के आउटफिट्स ज्यादा होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि लड़कियों की शर्ट्स या कुर्तों में बटन हमेशा लेफ्ट साइड ही होते हैं, जबकि लड़कों के कपड़ों में ये राइट साइड होते हैं।
हालांकि, ये कोई नया ट्रेंड नहीं, बल्कि सदियों से ऐसा होता आ रहा है। मॉडर्न फैशन भले ही बदल गया हो, लेकिन कुछ क्लासिक स्टाइल आज भी वैसी की वैसी ही बनी हुई हैं। आपको बता दें कि बटन का साइड सिर्फ पहनावे का हिस्सा नहीं, बल्कि इसके पीछे इतिहास, सुविधा और सामाजिक परंपराएं भी छिपी हैं। ये छोटी-सी बात फैशन की बड़ी कहानियों का हिस्सा बन चुकी है। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है।
लेफ्ट साइड ही क्यों लगा होता है बटन
हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों फैशन की दुनिया में लड़कियों की शर्ट के बटन को लेफ्ट साइड ही रखा जाता है। इसकी शुरुआत कैसे और कब हुई, इसके बारे में भी जानेंगे। तो आइए बिना देर किए जानते हैं विस्तार से-
13वीं शताब्दी से है फैशन का हिस्सा
बताया जाता है कि 13वीं शताब्दी में शर्ट वो लोग ही पहन पाते थे जिनके पास पैसों की कोई कमी नहीं होती थी। बड़-बड़े घरों में महिलाओं या लड़कियों को कपड़े पहनाने के लिए दासियां या नौकरानियां हुआ करतीं थीं। जो उन्हें कपड़े पहनाने का काम करती थीं। ऐसे में बटन को इसलिए लेफ्ट साइड लगाया जाता था जिससे उन्हें कोई दूसरा आसानी से बंद कर सके। तभी से ये ट्रेंड आज के समय में भी फैशन की दुनिया का हिस्सा है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: क्या आपने कभी नोटिस किया है Lipstick पर लिखा नंबर? इसके पीछे है खास वजह
इस कारण राइट साइड होता है पुरुषों के शर्ट का बटन
वहीं, लड़कों की बात करें तो वे अपने शर्ट खुद ही पहनते थे, उन्हें खुद ही बटन बंद करना होता था। इस कारण उनके शर्ट में बटन को राइट साइड यानी कि दाईं ओर लगाया जाता था। इससे उन्हें बटन को बंद करने में सहूलियत होती थी।
स्तनपान कराने में होती है आसानी
ऐसा भी माना जाता है कि महिलाएं अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए लेफ्ट साइड ही पकड़ती हैं। इसके लिए उन्हें शर्ट के बटन खोलने के लिए अपने राइट हैंड यानी कि दाएं हाथ का इस्तेमाल करना पड़ता है। ये भी एक कारण है महिलाओं की शर्ट के बटन को लेफ्ट साइड लगाया जाता है।