Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fake Eye lashes लगवाने के चक्कर में गई महिला के आंखों की रोशनी, इसका शौक पहुंचा सकता है और भी कई नुकसान

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 12:20 PM (IST)

    लंदन में एक महिला की फेक आईलैशेज लगाने से आंखों की रोशनी चली गई। हालांकि अब उसकी रोशनी धीरे-धीरे वापस आ रही है लेकिन अगर आप भी करती हैं नकली पलकों का ...और पढ़ें

    नकली पलकें लगवाने से हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं
    नकली पलकें लगवाने से हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

    HighLights

    1. लंदन में 22 साल की एक महिला की फेक आईलैशेज के चक्कर में आंखों की रोशनी चली गई।
    2. फेक आईलैशेज से आंखों को होने वाले गंभीर नुकसान।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Fake Eyelashes Side Effects:  मेकअप के दौरान महिलाएं आंखों को खासतौर से हाइलाइट करती हैं। काजल, लाइनर, आईशैडो के साथ ही पलकों को लंबा और घना दिखाने के लिए फेक यानी नकली आईलैशेज का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। नो डाउट ये खूबसूरती बढ़ा देते हैं, लेकिन आंख मूंदकर इनका इस्तेमाल बन सकता है कई गंभीर समस्याओं की वजह। ऐसा ही एक मामला लंदन में देखने को मिला। जहां 22 साल की एक महिला की फेक आईलैशेज लगवाने के चक्कर में आंखों की रोशनी चली गई। लैशेज लगवाने के बाद आंखों में सूजन बढ़ने लगी। महिला ने बताया कि तकरीबन छह महीने तक उसे ये समस्या बनी रही। हालांकि अब धीरे-धीरे उसकी आंखों की रोशनी लौट रही है।       

    नकली पलकों का इस्तेमाल किस तरह की नुकसान पहुंचा सकता है, जान लें यहां।  

    बन सकता है इन्फेक्शन की वजह

    आंखें बहुत ही नाजुक होती है। गर्मियों में पसीने के चलते बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। साथ ही ये खुजली और रेडनेस की भी वजह बन सकते हैं। ऐसे में अगर हाइजीन का ध्यान नहीं रखा, तो इससे आंखों का इन्फेक्शन हो सकता है। 

    जलन व खुजली की समस्या

    नकली पलके लगाने से आंखों के आसपास खुजली की समस्या बढ़ सकती है। दरअसल इसकी वजह फेक आईलैशेज़ के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले ग्लू होता है। तेजी से खुजली कर देने पर पलकों के आसपास दाने भी हो सकते हैं। 

    बढ़ सकती है ड्राईनेस

    आंखों में लुब्रिकेशन की कमी से ड्राईनेस की प्रॉब्लम हो जाती है और इसकी एक बड़ी वजह सस्ते कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल होता है। ड्राईनेस के चलते आंखों में खुजली, धुंधलापन जैसी प्रॉब्लम देखने को मिल सकती है

    खबरें और भी

    बढ़ जाती है सूजन

    फेक आईलैशेज़ को लगाने के लिए जिस ग्लू का इस्तेमाल किया जाता है। उसमें फॉर्मलडिहाइड होता है। लंबे समय तक फेक आईलैशेज़ लगाकर रखने से ग्लू से आंखों के आसपास के हिस्से सूज सकता है।

    ये भी पढ़ेंः- 5 आसान तरीके जो आपकी पलकों को बनाएंगे लंबा और घना

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik