Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World No Tobacco Day 2025: स्‍मोक‍िंग से स्‍क‍िन पर भी पड़ता है बुरा असर, छोड़ने से म‍िलेंगे कई फायदे

    Updated: Sat, 31 May 2025 09:30 AM (IST)

    स‍िगरेट पीना सेहत के लिए हानिकारक है यह तो सब जानते हैं पर यह सुंदरता को भी प्रभावित करता है। वर्ल्ड नो टोबैको डे (World No Tobacco Day 2025) पर जानिए ...और पढ़ें

    स्‍माेक करने से आपकी स्‍क‍िन पर गंभीर असर पड़ता है। (Image Credit- Freepik)
    स्‍माेक करने से आपकी स्‍क‍िन पर गंभीर असर पड़ता है। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. हर साल 31 मई को World No Tobacco Day मनाया जाता है।
    2. Tobacco से आपकी त्‍वचा पर भी गंभीर असर पड़ता है।
    3. स्मोकिंग करने से चेहरे पर मुंहासे की समस्या हो सकती है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। अगर आपको स्‍मोक‍ करने की आदत है तो इससे आपकी सेहत को गंभीर नुकसान होता है। धूम्रपान करने से कैंसर, यूट्रस कैंसर, लंग्स डिजीज, द‍िल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसी कारण लोगों को स्‍मोक न करने की सलाह दी जाती है। आप जब स‍िगरेट खरीदते होंगे तब उसके ड‍िब्‍बे पर भी आपको साफ नजर आता होगा क‍ि ये सेहत के ल‍िए हान‍िकारक है। इसके बावजूद लोग स्‍मोक करने से बाज नहीं आते हैं।

    आमतौर पर लोगों को यही मालूम होता है क‍ि स्मोक करने से स‍िर्फ हमारी सेहत पर गंभीर असर पड़ता है। लेक‍िन हम आपको बता दें क‍ि ये आपकी सुंदरता को भी ब‍िगाड़ देता है। इससे चेहरे पर मुंहासों की समस्या भी हो सकती है। चेहरे और होंठों का रंग काला पड़ सकता है। हर साल 31 मई को वर्ल्ड नो टोबैको डे (World No Tobacco Day 2025) मनाया जाता है, ताकि लोगों को इसके दुष्‍प्रभावों के बारे में जागरुक क‍िया जा सके।

    आज हम इस मौके पर जानेंगे क‍ि स्मोक करने से आपकी खूबसूरती पर क्‍या असर पड़ता है। ये भी जानेंगे क‍ि कैसे इसे छोड़ने पर चेहरे की रौनक लौट आती है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    एक्ने या पिंपल्‍स जैसी समस्या हो सकती

    स‍िगरेट पीने से हमारी त्‍वचा पर नकारात्‍मक असर देखने को म‍िलता है। आपको एक्ने या पिंपल जैसी समस्या हो सकती है। जब आप स्‍मोक करती हैं तो इससे आपके शरीर में न‍िकोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। ये हमारे बॉडी सेल्‍स को डैमेज करने का काम करता है। इससे ब्‍लड वेसेल्‍स पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। आपकी त्‍वचा की रंगत डाउन होने का कारण ये भी है क‍ि ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता है।

    समय से पहले नजर आने लगता है बुढ़ापा

    इसके अलावा समय से पहले बुढ़ापा नजर आने लगता है। आपको बता दें क‍ि स‍िगरेट पीने से कोलेजन और त्‍वचा की इलास्टिसिटी पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे जब आपका चेहरा लटक जाता है तो बुढ़ापे के लक्षण दि‍खाई देने लगते हैं। इसमें मौजूद न‍िकाेट‍ीन व‍िटाम‍िन डी के ल‍िए नुकसानदायक है। ये व‍िटाम‍िन हमारी स्‍क‍िन के ल‍िए बेहद जरूरी होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: क्या आप भी अकसर हो रहे हैं पैसिव स्मोकिंग का शिकार, तो ऐसे बनाएं अपने लंग्स को मजबूत

    बढ़ जाता है स्किन कैंसर का खतरा

    इसके अलावा सिगरेट पीने से स्किन कैंसर का खतरा भी कई गुना ज्‍यादा बढ़ जाता है। इससे हमारी इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है ज‍िससे हमारा शरीर कैंसर सेल्स से नहीं लड़ पाता है l इसी तरह सिगरेट पीने वालों के साथ भी ऐसा ही होता है। ये सूजन को भी बढ़ावा देता है। इससे एक्जिमा और ल्यूपस जैसी स्किन से जुड़ी कंडीशन खराब हो जाती है।

    इसे छोड़ने पर कैसे लौट आती है चेहरे की रौनक?

    हेल्‍थलाइन के मुताब‍िक, जब आप सि‍गरेट पीना छोड़ती है तो चेहरे की खूबसूरती लौट आती है। दरअसल, इसे छोड़ने पर आपका ब्‍लड सर्कुलेशन सही ढंग से होने लगता है। आपकी स्‍क‍िन को जरूरी पोषक तत्व और ऑक्सीजन सही मात्रा में म‍िलने लगते हैं। ऐसे में झुर्रियों की समस्‍या से न‍िजात म‍िलती है। ये आपके चेहरे की रंगत को भी सुधारता है। बुढ़ापे के लक्षण भी कम होने लगते हैं। कोलेजन अच्‍छी मात्रा में प्रोड्यूस होने लगता है। कुल म‍िलाकर अगर आप स‍िगरेट पीना छाेड़ती हैं तो इससे आपकी त्‍वचा ग्‍लोइंग नजर आने लगती है।

    यह भी पढ़ें: World No Tobacco Day 2025: सिर्फ सिग्रेट ही नहीं, इसका धुंआ भी इन 5 तरीकों से पहुंचाता है नुकसान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।