Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बढ़ती उम्र में भी रहना हैं जवां, तो रोजाना दही में मिलाकर खा लें ये एक चीज, उल्टे पैर लौट आएगी जवानी

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 05:10 PM (IST)

    शायद ही कोई ऐसा हो जो खूबसूरत और जवां नहीं दिखना चाहता। हालांकि बढ़ती उम्र अक्सर जवानी को रोक लेती है और ऐसा शरीर में कोलाजन की कमी की वजह से होता है। ...और पढ़ें

    दही और सत्तू से बनाएं जवां स्किन (Picture Credit- Freepik)
    दही और सत्तू से बनाएं जवां स्किन (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. खूबसूरत दिखने की चाहत हर किसी की होती है।
    2. हालांकि, बढ़ती उम्र आपकी इस चाहत को कम करने लगती है।
    3. ऐसे में दही और सत्तू आपको जवां बनाने में मदद करेंगे।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खूबसूरत दिखने के लिए इन दिनों लोग कई सारे उपाय करते हैं। महंगे ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खों तक, खुद को सुंदर बनाने के लिए लोग हर चीज ट्राई कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की ही नहीं, सही डाइट की भी जरूरत होती है। खासकर अगर आप अपनी बढ़ती उम्र को थामना चाहते हैं, तो डाइट में कुछ खास चीजें शामिल जरूर करें।

    हमें जवां बनाए रखने में कोलेजन अहम भूमिका निभाता है। यह एक प्रकार का प्रोटीन है, जो स्किन, हड्डियों और बालों के लिए बेहद जरूरी होता है। यह हमारे शरीर में नेचुरली बनता है और उम्र बढ़ने के साथ धीरे-धीरे शरीर में इसका प्रोडक्शन कम होने लगता है। ऐसे में सत्तू और दही आपको बढ़ती उम्र में कम होते कोलेजन को बढ़ाने और आपको जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं इसे अपनी रूटीन का हिस्सा-

    यह भी पढ़ें-  गर्मियों में अब पसीने की बदबू नहीं करेगी शर्मिंदा! दिनभर तरोताजा रहने के लिए अपनाएं 5 घरेलू तरीके

    सत्तू के फायदे

    सत्तू में एक बेहतरीन प्लांट-बेस्ड प्रोटीन है, जिसे कई लोग गर्मियों में अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। यह प्रोटीन का एक बढ़िया सोर्स होता है, जो शरीर में कोलेजन बनने के लिए बेहद जरूरी माना जाता। खासकर सत्तू में पाए जाने वाले ग्लाइसिन और प्रोलाइन जैसे अमीनो एसिड्स कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है।

    स्किन पर कैसे काम करता है सत्तू?

    प्रोटीन के असलावा सत्तू में मौजूद मैग्नीशियम और आयरन कोलेजन के प्रोडक्शन में मदद करते हैं। ऐसे में सत्तू त्वचा की मरम्मत और सेल रिपेयर में भी मदद करता है, जिससे स्किन हेल्दी और टाइट बनी रहती है।

    खबरें और भी

    दही के फायदे

    गर्मियों में ठंडक पहुंचाने वाला दही शरीर के लिए तो कई मायनों में फायदेमंद होता है। साथ ही यह स्किन के लिए भी काफी लाभकारी है। यह पेट को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ स्किन को जवां और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन कोलेजन प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाता है।

    स्किन के लिए दही के फायदे

    दही में हाई क्वालिटी प्रोटीन पाया जाता है, जो कोलेजन प्रोडक्शन शरीर में जरूरी अमीनो एसिड्स जैसे प्रोलाइन, ग्लाइसिन प्रदान करता है। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो कोलेजन को टूटने से बचाता है।

    कैसे करें डाइट में शामिल?

    ये तो आप समझ ही गए होंगे कि कैसे दही और सत्तू आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं और आपको बढ़ती उम्र में जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। अब बारी आती है इसे डाइट में शामिल करने की, तो आपको बता दें कि इसे डाइट में शामिल करने के लिए आपको दही को अच्छे फेंटकर, फिर इसमें सत्तू मिलाना होगा। इसके बाद स्वाद के अनुसार इसमें नमक या मसाले डालें। आप चाहें तो इसका रायता बनाने के लिए थोड़ा पानी मिला सकते हैं। आप इसे सुबह या दोपहर खाने के बाद पी सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  गर्मियों में भी बरकरार रहेगी चेहरे की चमक, बस Cucumber-Curry Leaves Juice को बना लें डाइट का हिस्‍सा