Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्‍यों 21 जून को ही मनाया जाता है World Music Day? जानें इसका रोचक इत‍िहास और इस साल की थीम

    Updated: Sat, 21 Jun 2025 09:24 AM (IST)

    हर साल 21 जून को World Music Day मनाया जाता है। इसका इत‍िहास बेहद पुराना है। बताया जाता है क‍ि इस द‍िन को मनाने की शुरुआत फ्रांस से हुई थी। संगीत सुनन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. विश्व संगीत दिवस संगीत प्रेमियों के लिए खास दिन है।

    2. इसका मकसद है लोगों को एक साथ लाना होता है।

    3. संगीत सुनने से अकेलेपन को दूर क‍िया जा सकता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। संगीत सुनना हर क‍िसी को पसंद होता है। आज के समय में संगीत लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है। मेट्रो में सफर करना हो या फ‍िर कहीं आउट ऑफ स्‍टेशन जाना हो, आधे से ज्‍यादा लोगों को कान में ईयरफोन लगाए गाना सुनते हुए देखा जा सकता है। संगीत को भी एक द‍िन समर्पित है। इस द‍िन को World Music Day के रूप में जाना जाता है।

    आपको बता दें क‍ि हर साल 21 जून को World Music Day 2015 मनाया जाता है। लेक‍िन क्‍या आपने कभी सोचा है क‍ि इस द‍िन को मनाने के पीछे क्‍या कहानी है? अगर नहीं, तो आज हम आपको म्‍यूज‍िक डे के इत‍िहास के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही इसके महत्‍व और थीम के बारे में भी जानेंगे। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    क्‍या है इसका इत‍िहास?

    म्‍यूज‍िक से फ्रेंच के लोगों को खास कनेक्‍शन रहा है। उन लोगों की संगीत के प्रति इसी कनेक्‍शन को देखते हुए 21 जून 1982 को संगीत दिवस मनाने की घोषणा हुई थी। दरअसल, इस द‍िन को मनाने का प्रस्‍ताव साल 1982 में फ्रांस के तत्‍कालीन संस्कृति मंत्री जैक लैंग और कंपोजर मौरिस फ्लुरेट ने रखा था। संगीत के प्रति लोगों का प्‍यार देखते हुए ही ये द‍िन मनाया जाने लगा। लोग एक साथ गाने सुनते हैं और साथ में गाते भी हैं। इस दौरान पूरा माहौल संगीतमय नजर आता है।

    यह भी पढ़ें: म्यूजिक में पीएचडी धारक थी लोक गायिका शारदा सिन्हा, जानिए कब गाया था पहला गाना

    32 से ज्‍यादा देशों का म‍िला सपोर्ट

    कई लोगों को तो थ‍िरकते हुए भी देखा जा सकता है। आपको बता दें क‍ि जब पहली बार फ्रांस में संगीत दिवस मनाया गया था तो इसे 32 से भी ज्यादा देशों का सर्पोट मिला था। इसके बाद से कई देशों में इस दिन का सेलिब्रेशन देखने को मिला। आज पूरी दुन‍िया इस द‍िन को सेल‍िब्रेट करती है।

    खबरें और भी

    क्‍या है इस साल की थीम

    हर साल World Music Day पर एक खास थीम की घोषणा की जाती है। इस साल की थीम है ‘सद्भाव के माध्यम से उपचार’ (Healing Through Harmony) है। ये थीम तनाव को दूर करने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की संगीत की क्षमता पर जोर देती है। संगीत सुनने से तनाव ताे कम होता ही है। साथ ही आपमें फ्रेशनेस आ जाती है।

    संगीत का महत्‍व

    ये द‍िन संगीत के महत्व को समझाने और बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। संगीत खुशी, शांति, एकता, प्रेम और मनोरंजन को बढ़ावा देता है। संगीत सुनने से एक अलग तरह की खुशी मिलती है, तो वहीं दुख में रिलैक्स फील होता है। ये अकेलेपन को भी दूर करता है। इसे भारत से लेकर इटली, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन, पेरू, ब्राजील, इक्वाडोर, मैक्सिको, कनाडा जैसे कई द‍ेशों में मनाया जाता है।

    यह भी पढ़ें: यूट्यूब म्यूजिक पर अपने मनपसंद गानों की प्ले लिस्ट कैसे बनाएं, फेवरेट सॉन्ग चुटकियों में मिलेंगे