Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर क्यों पहनते हैं पीले कपड़े? क्या आपको पता है इस रंग का महत्व

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 01:38 PM (GMT+05:30)

    वसंत पंचमी (Basant Panchami 2026) का त्योहार इस साल 23 जनवरी को मनाया जाएगा। इस त्योहार पर देवी सरस्वती की अराधना करते हैं और पीले रंग के भोग अर्पित क ...और पढ़ें

    क्यों वसंत पंचमी पर इतना खास है पीला रंग? (Picture Courtesy: Instagram)

    क्यों वसंत पंचमी पर इतना खास है पीला रंग? (Picture Courtesy: Instagram)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वसंत पंचमी का त्योहार भारत में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन ज्ञान और संगीत की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है और उन्हें खास भोग लगाया जाता है। इस साल वसंत पंचमी का त्योहार 23 जनवरी (Basant Panchami 2026) को मनाया जाएगा। 

    इस त्योहार में पीले रंग का खास महत्व है। इस दिन देवी सरस्वती को पीले रंग की मिठाइयों का भोग लगाया जाता है, लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं और धूमधाम से इस त्योहार को मनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वसंत पंचमी पर पीले रंग का इतना महत्व (Significance of Yellow on Basant Panchami) क्यों है? आइए जानें वसंत पंचमी पर पीला रंग इतना महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है। 

    सकारात्मकता का प्रतीक

    ऐसा माना जाता है कि पीला रंग विद्या और संगीत की देवी मां सरस्वती को बेहद प्रिय है। इसलिए वसंत पंचमी पर पीले रंग का काफी महत्व है। इतना ही नहीं, हिंदू धर्म में पीले रंग को शुद्धता और खुशी का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए भी इस त्योहार पर पीले रंग के कपड़े पहने जाते हैं, जो खुद की शुद्धि और जीवन में खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस त्योहार पर लोग पीली वस्तुओं का दान भी करते हैं और देवी को भी पीली चीजों का भोग लगाते हैं।

    Yellow Saree basant Panchami

    (Picture Courtesy: Instagram) 

    प्रकृति का रंग

    वसंत पंचमी का समय प्रकृति में बदलाव का संदेश देता है। कड़ाके की ठंड के बाद जब सूर्य देव उत्तरायण की ओर बढ़ते हैं, तो उनकी सुनहरी किरणें पृथ्वी को ऊष्मा देती हैं। इस मौसम में खेतों में सरसों की फसल लहलहा उठती है। दूर-दूर तक फैले सरसों के पीले फूल पूरी धरती पर सुनहरी चादर जैसी दिखाई देते हैं। प्रकृति के इस सुंदर स्वरूप के साथ एक होने और इस प्राकृतिक बदलाव का स्वागत करने के लिए लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं।

    खबरें और भी

    Yellow Saree basant Panchami (1)

    (Picture Courtesy: Instagram) 

    खुशहाली का रंग

    मनोविज्ञान के अनुसार, पीला रंग हमारे दिमाग को एक्टिव करता है और खुशी, उत्साह व आत्मविश्वास का संचार करता है। यह रंग सूर्य के प्रकाश के सबसे करीब है, जो ऊर्जा और नई आशा देता है। अपने जीवन में भी खुशहाली की कामना करने के लिए इस दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं।

    शुभता का संकेत

    भारतीय संस्कृति में पीले रंग को बेहद शुभ माना गया है। इसे सौभाग्य का रंग भी कहा जाता है। शादी हो या कोई भी नया मांगलिक काम, पीले रंग को जरूर शामिल किया जाता है। वसंत पंचमी पर पीला पहनना आने वाले पूरे साल के लिए समृद्धि और खुशहाली की कामना करने जैसा है।