यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karwa Chauth 2023: वाइफ के लिए अपने लव एंड केयर को शो करने के लिए इस करवाचौथ उन्हें दें ये यूजफुल गिफ्ट्स
Karwa Chauth 2023 करवाचौथ पर वाइफ को खुश करना है तो उनके लिए एक अच्छा और यूजफुल गिफ्ट प्लान करें। यकीन मानिए ऐसा गिफ्ट पाकर वो बेहद खुश हो जाएंगी। तो ...और पढ़ें

HighLights
- 1 नवंबर को मनाया जाएगा करवाचौथ का त्योहार।
- पत्नियां निर्जला व्रत रखती है पति की लंबी आयु के लिए।
- इन दिन आप पत्नियों को गिफ्ट देकर कर सकते हैं खुश।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Karwa Chauth 2023: अगर आप अपनी वाइफ को खुश करना चाहते हैं, तो करवाचौथ के दिन ऑफिस से जल्दी आने की कोशिश करें और अगर उनके लिए अपना केयरिंग नेचर शो करना चाहते हैं, तो उनके साथ आप भी उस दिन का व्रत रख लें
...और अगर इन दोनों में से कुछ भी करना मुमकिन न हो, तो बिना ज्यादा दिमाग लगाए एक बढ़िया सा गिफ्ट दे दें। अब डिसाइड कर लीजिए आपके लिए क्या सेफ एंड बेस्ट ऑप्शन है। कुछ एक मर्दों को छोड़ दें, तो स्योर ज्यादातर पति गिफ्ट वाले ऑप्शन को ही चूज़ करेंगे। वैसे आपको बता दें कि महिलाएं भी इसी ऑप्शन से खुश होने वाली हैं। मतलब जब एक अच्छा सा उपहार देकर अपने लव एंड केयर को शो किया जा सकता है, तो क्यों ही दूसरे झंझटों में फंसना। अभी आपके पास अच्छा-खासा टाइम है गिफ्ट की प्लानिंग के लिए और महिलाओं को देने के लिए ढ़ेरों ऑप्शन्स होते हैं, तो थोड़ा पता लगाने की कोशिश करें कि उन्हें किस चीज़ की जरूरत है। जरूरत वाली चीज़ मिलने पर एक अलग ही खुशी होती है और अगर कुछ समझ न आएं, तो जनरल पर्पज वाली चीज़ें देने का आइडिया बेस्ट रहेगा। आइए जान लेते हैं ऐसे ही कुछ गिफ्ट आइडियाज के बारे में।
स्किन केयर प्रोडक्ट्स
करवाचौथ पर खूबसूरत नजर आने के लिए महिलाएं पार्लर जाकर क्लीनिंग, फेशियल, ब्लीच जैसे कई ट्रीटमेंट्स पर पैसे इनवेस्ट करती ही करती हैं, तो क्यों न उन्हें स्किन केयर प्रोडक्ट्स ही गिफ्ट कर दें। जिसमें ये सारी चीज़ें मौजूद हों। इससे उनका टाइम भी बचेगा और पैसे भी।
मेकअप प्रोडक्ट्स

ऐसा ऑप्शन जो उनके हमेशा ही काम आने वाला है। फाउंडेशन, लिपस्टिक, मस्कारा, काजल, लाइनर, आईशैडो जैसे ढेरों ऑप्शन हैं इन कैटेगरी में देने के लिए। मेकअप प्रोडक्ट्स थोड़े महंगे आते हैं, तो कई बार महिलाएं जरूरत होने के बाद भी इन्हें खरीदना अवॉयड करती रहती हैं, तो क्यों न आप उन्हें ये गिफ्ट कर दें। वैसे आप इस गिफ्ट को कस्टमाइज भी करवा सकते हैं।
एक्सेसरीज़
इसमें बैग, बेल्ट, ईयररिंग्स क्लच जैसे और भी कई ऑप्शन हैं। इसके तो जितने ऑप्शन्स वॉर्डरोब में हो, उतने कम लगते हैं, तो क्यों न आप उनके कलेक्शन में एक और बढ़िया एक्सेसरीज एड कर दें।
फुटवेयर्स
वैसे एक बढ़िया सा कंफर्टेबल फुटवेयर भी इस मौके पर उन्हें गिफ्ट किया जा सकता है। अगर आपकी वाइफ को मैचिंग फुटवेयर्स का शौक है, फिर तो आपको ज्यादा एफर्ट करने की भी नहीं जरूरत। कोई भी एक कलर चूज़ करें और उन्हें दे दें। पक्का खुश हो जाएंगी। फुटवेयर्स हमेशा अच्छे ब्रांड का ही खरीदें। क्योंकि ये पैरों को कंफर्ट देते हैं।
खबरें और भी
आउटफिट्स
सबसे सेफ एंड बेस्ट ऑप्शन है। साड़ी, सूट, लहंगा, टॉप या जींस जो भी वो पहनती हैं आप इस मौके पर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। ट्रेडिशनल या वेस्टर्न वेयर्स जो उन्हें ज्यादा पसंद हो, वो देने का प्लान करें। सबसे अच्छी बात कि आपके पास समय भी है डिसाइड करने के लिए कि इन गिफ्ट की शॉपिंग ऑनलाइन करनी है या ऑफलाइन।
ये भी पढ़ेंः- Shoe Buying Tips: स्टाइलिश से ज्यादा जूतों का कंफर्टेबल होना है जरूरी, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें
Pic credit- freepik