Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि में कन्या पूजन पर देना चाहते हैं कुछ खास, तो इन चीजों को कर सकते हैं गिफ्ट में शामिल

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 05:41 PM (IST)

    नवरात्र का त्योहार हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार माना जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार के आठवें या नौवें दिन कन्या पूजन किया जाता है जिसमें कन ...और पढ़ें

    कन्या पूजन पर दे सकते हैं ये गिफ्ट्स
    कन्या पूजन पर दे सकते हैं ये गिफ्ट्स

    HighLights

    1. नवरात्र के आठवें या नौंवे दिन कन्या पूजन किया जाता है।
    2. इसमें कन्याओं को भोग लगाया जाता है और उपहार दिए जाते हैं।
    3. कन्याओं को गिफ्ट में कुछ खेलने या उनकी पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीज देना अच्छा विकल्प होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) है, जिसका समापन होने जा रहा है। नौ दिन तक चलने वाले इस त्योहार में देवी दुर्गा की पूजा और आराधना की जाती है। इसके आठवें या नौवें दिन लोग कन्या पूजन करते है। ऐसा माना जाता है कि ये छोटी कन्याएं देवी का स्वरूप होती हैं। इसलिए कन्याओं के पांव धोकर, उनके पैरों में महावार लगाई जाती है, फिर आसन पर बैठाकर उन्हें प्रसाद में हलवा, पूरी, खीर, चना आदि का भोग लगाया जाता है। इसके बाद कन्याओं को कुछ पैसे या गिफ्ट भी दिए जाते हैं।

    हालांकि, ऐसे में कई बार हमारे सामने यह सवाल खड़ा हो जाता है कि कन्या पूजन पर हम उन्हें ऐसा क्या दें की कन्याएं खुश भी हो जाए और मां का आशीर्वाद भी बना रहे। इसलिए हम कुछ आइजियाज लाए हैं, जिनकी मदद से आप कन्याओं को गिफ्ट में क्या दें, यह तय कर सकते हैं।

    • बच्चों को खिलौने काफी पसंद होते हैं, इसलिए उन्हें खिलौने गिफ्ट करना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। कन्या पूजन पर आप बच्चियों को छोटे-छोटे खिलौने गिफ्ट कर सकते हैं, जैसे- छोटा टेडी बियर, गुड़िया, किचन सेट या डॉक्टर सेट आदि।

    यह भी पढ़ें: नवरात्र पर करना चाहते हैं देवी को प्रसन्न, तो नौ दिन लगाएं ये अलग-अलग भोग

    • अगर आपका बजट अच्छा है तो आप बच्चों को ड्राइंग किट भी दे सकते हैं। इसमें ड्रॉइंग बुक के साथ कलर, पेंसिल, इरेजर, स्केच कलर, क्रेयॉन कलर्स आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं।
    • कन्याओं को प्लास्टिक के बरतन देने के बजाय स्टील के बरतन गिफ्ट करें। ये ईको फ्रेंडली भी होते हैं। आप बच्चों को प्लेट, कटोरी, चम्मच या स्टील का लंच बॉक्स दें सकते हैं। लंच बॉक्स उनके काम भी आएगा और उन्हें और खुश करने के लिए आप उसमें चॉकलेट्स भी भरकर दे सकते हैं।
    • छोटे बच्चों को उनके पढ़ाई में काम आने वाली चीजें जैसे कि पेंसिल, रबर, पेन आदि भी गिफ्ट कर सकते हैं। ये आपको आसानी से मिल भी जाएंगे और आपको ज्यादा महंगा भी नहीं पड़ेगा।
    • इसके अलावा आप वॉटर बॉटल या लंच बॉक्स भी बच्चों को गिफ्ट कर सकते हैं।
    • अगर आपका बजट हो, तो एक सुंदर से बॉक्स में ड्राई फ्रूट्स भरकर दे सकते हैं।
    • आप चाहें तो कन्याओं को कहानियों की किताब या कॉमिक बुक भी दे सकते हैं।
    • आजकल बच्चों को स्कूल में क्ले आर्ट भी सिखाया जाता है, आप इसके किट भी बच्चों को गिफ्ट कर सकते हैं । इससे वे काफी खुश हो जाएंगे और यह हर साईज मार्केट में उपलब्ध है, जिसे आप अपने बजट के हिसाब से ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: नवरात्र के शुभ अवसर पर बनाएं ये खास मिठाइयां, हो जाएगा त्योहार का आनंद दोगुना

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी