Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: इन परंपराओं के बिना अधूरा है दिवाली का त्योहार, जरूर अपनाएं ये रीति-रिवाज

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 06:34 PM (IST)

    Diwali 2023 हर जगह दिवाली की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। लोग इस पर्व को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस साल यह त्योहार 12 नवंबर को मनाया ...और पढ़ें

    Diwali 2023: इस तरह मनाएं प्रकाश का पर्व
    Diwali 2023: इस तरह मनाएं प्रकाश का पर्व

    HighLights

    1. इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा।
    2. इस त्योहार को मनाने के पीछे कई मान्यताएं हैं।
    3. रंगोली के बिना दिवाली का त्योहार अधूरा माना जाता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diwali 2023: हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का विशेष महत्व है। यह त्योहार सनातन धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारो में से एक है। दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक मास के आमवस्या तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व को मानने के पीछे कई मान्यताएं हैं। एक मान्यता है कि प्रभु श्रीराम रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद इसी दिन अयोध्या वापस लौटे थे। अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत दीपक जलाकर किया था।

    ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल में दिवाली से जुड़ी कुछ जरूरी रीति-रिवाज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको अपनाना चाहिए।

    घर की सफाई करें

    दिवाली की तैयारी महीनों पहले से शुरू हो जाती है। इस त्योहार को मनाने के लिए घर की सफाई करना बेहद जरूरी माना जाता है। मान्यता है कि घर को साफ-सुथरा रखने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है।

    दिए जलाएं

    प्रकाश का पर्व दिवाली के दिन दिए का काफी महत्व हैं। इस दिन हर घर में दिए जलाए जाते हैं। सरसों के तेल में दिए जलाना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। लोग घरों को सजाने के लिए तरह-तरह के लाइट का इस्तेमाल करते हैं, ये आपको मार्केट में भी आसानी से मिल जाएंगे। जिससे घर की खूबसूरती और बढ़ जाती है।

    यह भी पढ़ें: दिवाली पर अपनों को दें ये शानदार उपहार, खिल उठेंगे चेहरे

    रंगोली

    रंगोली के बिना दिवाली का त्योहार अधूरा माना जाता है, इसलिए इस दिन आप अपने घर को रंगोली से जरूर सजाएं। रंगोली बनाने के लिए आप घरेलू चीजों जैसे चावल, फूलों की पंखुड़ियां, आटे, गुलाल आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर आपको एक से बढ़कर एक रंगोली की आसान डिजाइन मिल जाएंगे।

    खबरें और भी

    गिफ्ट दें

    दिवाली के दिन परिवार और दोस्तों से मिलना शुभ माना जाता है। इस मौके पर करीबियों को उपहार दे सकते हैं, इससे रिश्तों में प्यार बढ़ता है।

    मां लक्ष्मी की पूजा करें

    परिवार की सुख और समृद्धि के लिए धन की देवी मां लक्ष्मी को घर की मंदिर में स्थापना करें। उन्हें वस्त्र, फल-फूल, मिठाई आदि चीजें अर्पित करें और सच्चे मन से प्रार्थना करें। माना जाता है कि इससे मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में खुशियां ही खुशियां आती हैं।

    यह भी पढ़ें: बनाना चाहते हैं अपनी दिवाली को सुरक्षित और खुशहाल, तो इन बातों का रखें ख्याल

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    Pic Credit: Freepik