Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dussehra 2023: जानिए, दशहरा का क्या है महत्व, ताकि अगली पीढ़ी को समझा सकें इसकी कीमत

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 07:34 AM (IST)

    Dussehra 2023 भारत में आज यानी 24 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा। रावण दहन के साथ दशहरे का पर्व पूरा होता है। दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी ...और पढ़ें

    Dussehra 2023: दशहरा का त्योहार इस तरह मनाएं
    Dussehra 2023: दशहरा का त्योहार इस तरह मनाएं

    HighLights

    1. नवरात्र के दसवें दिन को दशहरा के रूप में जाना जाता है।
    2. इस दिन रावण का दहन किया जाता है।
    3. माना जाता है कि दशहरा के दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था

    नई दिल्ली, Dussehra 2023: शारदीय नवरात्रि खत्म होने के बाद दसवें दिन दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। बदलते समय के साथ त्योहारों को मनाने के तरीकों में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं, जैसे- अब लोग त्योहारों पर घर-परिवार के साथ बैठकर बात करने, मौज-मस्ती करने से ज्यादा सोशल मीडिया के लिए अच्छी और ढेर सारी फोटोज़ क्लिक करानेे में बिजी रहते हैं। हम न खुद त्योहार के असली संदेश को आत्मसात करते हैं और न ही अपने बच्चे को सिखाते हैं। बच्चों को इतना बता देना कि कोई त्योहार हम क्यों मनाते हैं, मात्र ये काम करके हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन सही से नहीं कर रहे हैं। बच्चों को हर त्योहार के पीछे का महत्व और इसके पीछे की कहानी को समझाना जरूरी है। हममें से ज्यादातर लोग जानते हैं कि दशहरा के दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और सीता जी से मिले थे, लेकिन इस घटना का मूल संदेश बच्चों तक पहुंचाना जरूरी है। 

    बच्चों को इन तरीकों से समझाएं दशहरा का महत्व

    • दशहरा हमें ये सिखाता है कि कितना भी अन्याय और बुरी चीज़ें जिंदगी में हो जाएं, अंत में जीत अच्छाई की ही होती है।
    • दशहरा शब्द का अर्थ समझाएं, ''दस बुराई को हरा कर उन पर जीत हासिल करना, इसे विजयदशमी भी कहते हैं।''
    • उन्हें बताएं कि सही के लिए हमेशा खड़े होना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
    • दशहरा एकता में शक्ति का सबसे अच्छा प्रमाण है। बच्चों को एकता की शक्ति समझाएं।
    • यह मां दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध करने की खुशी में भी मनाया जाता है। मां दुर्गा की शक्तियों की व्याख्या करें। बच्चे ताकतवर लोगों की कहानियों से बहुत प्रेरित होते हैं।
    • बच्चों को रामलीला दिखाएं, इससे वे और भी अधिक सवाल करेंगे और उत्सुकता से त्योहार के महत्व को अच्छे से समझेंगे।
    • बच्चों को समझाएं कि कैसे अधिक गुस्सा और घमंड नाश का कारण बनता है।
    • उन्हें बताएं कि कैसे हनुमान जी भगवान राम की मदद करने के लिए हर समय तत्पर रहते थे. इसी तरह वे भी दूसरों के प्रति दया भाव रखें और सबकी मदद करें।
    • उन्हें रामायण, दुर्गा मां और दशहरा से संबंधित पेंटिंग बनाने के लिए कहें। इससे उनकी क्रिएटिविटी भी बढ़ेगी और त्योहार के प्रति उनके अंतर्मन में क्या विचार और ज्ञान हैं, ये भी पेपर पर दिख जाएंगे।
    • उन्हें ऐसे विडियोज दिखाएं जो दशहरा के महत्व को दर्शाता हो।

    ये भी पढ़ेंः- Dussehra 2023: इन जगहों पर मनाया जाता है रावण की मृत्यु का शोक, जानें क्या है इन जगहों के नाम

    Pic credit- freepik