Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेहद अनोखे और शाही ढंग से मनाया गया था पहला Republic Day, यहां देखें गणतंत्र भारत के 75 साल

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 08:18 AM (IST)

    भारत 26 जनवरी 2025 को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन साल 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। इसलिए भारत के इतिहास में इस तारीख का खास मह ...और पढ़ें

    भारत इस साल मनाएगा 79वां गणतंत्र दिवस (Picture Credit- Photodivision)
    भारत इस साल मनाएगा 79वां गणतंत्र दिवस (Picture Credit- Photodivision)

    HighLights

    1. भारत को एक गणतंत्र राष्ट्र बने 75 साल पूरे हो चुके हैं।
    2. इस साल देश अपना 76वां गणतं6 दिवस मनाएगा।
    3. 75 साल में 26 जनवरी को मनाने का तरीका काफी बदल चुका है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गणतंत्र भारत के 75 साल (76th Republic Day India) पूरे हो चुके हैं। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इसी दिन की याद में हर साल 26 जनवरी बड़े धूमधाम के मनाया जाता है। आज का गणतंत्र दिवस समारोह 1950 के गणतंत्र दिवस समारोह (India’s First Republic Day Celebration) से काफी बदल चुका है। आइए जानें कैसे मनाया गया था पहला गणतंत्र दिवस।

    हर साल पूरे देश में 26 जनवरी (Republic Day 2025) का समारोह आयोजित होता है। हालांकि, राजधानी दिल्ली में इसका भव्य आयोजन किया जाता है। इस दौरान कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं और फिर परेड आयोजित की जाती है। इसके साथ अलग-अलग राज्य और मंत्रालय अपनी झांकिया प्रदर्शित करते हैं। गुजरते समय के साथ भारत ने लगातार विकास और तरक्की की है, जिसकी झलक गणतंत्र दिवस के समारोह में भी देखने को मिलती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं झलकियों को दिखाने वाले हैं। आइए तस्वीरों में देखें गणतंत्र भारत के 75 साल (Iconic Republic Day Moments)-

    यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं झंडा फहराने और ध्वजारोहण में अंतर?

    लंबी लड़ाई के बाद मिली आजादी

    कई साल चली लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार 15 अगस्त, 1947 में भारत को अंग्रेजी हुकुमत से आजादी मिली और एक आजाद भारत का जन्म हुआ। इस नए भारत को आगे बढ़ाने के लिए संविधान की जरूरत महसूस हुई और इस जरूरत को पूरा करने के लिए एक संविधान सभा बनाई गई।

    Picture Credit- Photodivision

    दो साल से ज्यादा समय में तैयार हुआ संविधान

    देश और देशवासियों की सभी जरूरतों और हितों को ध्यान में रख दो साल 11 महीने और 18 दिन के लंबे विचार-विमर्श के बाद देश का संविधान तैयार किया गया। इसे 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने मंजूरी दी और इसी वजह से हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

    खबरें और भी

    Picture Credit- Photodivision

    दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र

    आपको यह जानकर गर्व होगा कि हम एक ऐसे देश के वासी हैं, जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमारा संविधान कई सारे देशों के संविधान से प्रेरित है। भारतीय संविधान के ज्यादातर प्रावधान अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, सोवियत संघ, आयरलैंड समेत अन्य देशों से लिए गए हैं।

    Picture Credit- Photodivision

    देश को मिला पहला राष्ट्रपति

    इसके बाद 26 जनवरी, 1950 में देश का संविधान लागू हुआ और भारत एक गणतंत्र राष्ट्र बनकर सामने आया। यह दिन कई मायनों में खास था, क्योंकि इसी दिन देश को पहला राष्ट्रपति भी मिला था। इस दिन डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने भारत के लिए पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

    Picture Credit- Photodivision

    यहां हुआ था पहला गणतंत्र दिवस समारोह

    भारत के पहले गणतंत्र दिवस का आयोजन 26 जनवरी, 1950 में ही किया गया था। संविधान लागू होने के बाद राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने झंडा फहराया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि पहला गणतंत्र दिवस इरविन स्टेडियम में मनाया गया था, जहां वर्तमान में दिल्ली का चिड़ियाघर है और आज इस स्टेडियम को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम कहा जाता है।

    ऐसे मनाया गया था पहला गणतंत्र दिवस

    गणतंत्र दिवस 1950 (Picture Credit- Photodivision)

    देश के पहले गणतंत्र दिवस समारोह की तस्वीर आप ऊपर देख सकते हैं। यह इस तस्वीर में आपको कुछ घोड़े और बग्गियां नजर आ रही होंगी। यह 1950 में मनाया गया पहला गणतंत्र दिवस है, तो बेहद सादगी और भरपूर जोश के साथ मनाया गया था।

    बदलता गया जश्न का तरीका

    गणतंत्र दिवस 1960 (Picture Credit- Photodivision)

    इसके बाद 60 के दशक में गणतंत्र दिवस के समारोह में परेड के साथ-साथ झांकियां भी नजर आने लगी। साथ ही इन दौरान ने घोड़े और बग्गियां मौजूद थी। शुरुआत में इस समारोह को मनाने के लिए कोई जगह तय नहीं थी।

    गणतंत्र दिवस 1961 (Picture Credit- Photodivision)

    यहां भी हुई 26 जनवरी की परेड

    साल 1950 में इरविन स्टेडियम (वर्तमान में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम) के बाद गणतंत्र दिवस समारोह को लाल किला, किंग्सवे कैंप और फिर रामलीला मैदान में भी आयोजित किया गया था।

    75 साल में कितना बदल गया गणतंत्र दिवस

    हालांकि, वर्तमान में इस समारोह को कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर आयोजित किया जाता है। सबसे पहले साल 1955 में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया गया था, जो आज तक जारी है।

    गणतंत्र दिवस 1970 (Picture Credit- Photodivision)

    गणतंत्र दिवस 1980 (Picture Credit- Photodivision)

    गणतंत्र दिवस 1990 (Picture Credit- Photodivision)

    गणतंत्र दिवस 2000 (Picture Credit- Photodivision)

    गणतंत्र दिवस 2009 (Picture Credit- Photodivision)

    गणतंत्र दिवस 2010 (Picture Credit- Photodivision)

    गणतंत्र दिवस 2020 (Picture Credit- Photodivision)

    गणतंत्र दिवस 2024 (Picture Credit- Photodivision)

    यह भी पढ़ें- 26 जनवरी से जुड़े ये रोचक किस्से नहीं जानते होंगे आप, परेड से जुड़ी यह जानकारी तो कर देगी हैरान