Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gandhi Jayanti 2023 Quotes: जीवन के प्रति उत्साह भरने और प्रेरणा देने वाले बापू के अनमोल विचार

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 07:51 AM (IST)

    Gandhi Jayanti 2023 महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक थे। उन्होंने सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाते हुए देश को अंग ...और पढ़ें

    Gandhi Jayanti 2023: गांधी जी के प्रेरणादायक अनमोल विचार
    Gandhi Jayanti 2023: गांधी जी के प्रेरणादायक अनमोल विचार

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Gandhi Jayanti 2023: देश भर में हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। इसी दिन साल 1869 में गुजरात के पोरबंदर जिले में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उनके पिता का नाम करमचंद गांधी एवं इनकी माता का नाम पुतलीबाई था। अपने सभी भाईयों में ये सबसे छोटे थे। उनकी मां पुतलीबाई बहुत सज्जन एवं धार्मिक स्वभाव की थीं, जिसने गांधीजी के व्यक्तित्व पर बहुत गहरा प्रभाव डाला। उनके जन्मदिन के अवसर पर जानेंगे उनके ऐसे अनमोल विचारों के बारे में जो जीवन के प्रति उत्साह बढ़ाने और प्रेरणा देने का करते हैं काम।

    1. खुद वो बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं।

    2. मौन रहना सबसे सशक्त भाषण है। धीरे-धीरे ये दुनिया आपको जरूर सुनेगी।

    3. व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है. वह जो सोचता है, वह बन जाता है.

    4. जब तक आप किसी को वास्तव में खो नहीं देते, तब तक आप उसकी अहमियत नहीं समझते।

    5. किसी देश की महानता और उसकी नैतिक उन्नति का अंदाजा हम वहां जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं.

    6. डर शरीर का रोग नहीं है, यह आत्मा को मारता है।

    7. स्वतंत्रता एक जन्म की भांति है। जब तक हम पूर्णतः स्वतंत्र नहीं हो जाते तब तक हम परतंत्र ही रहेंगे।

    8. पहले वो आपको अनदेखा करेंगे, उसके बाद आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।

    9. कोई भी हमारे आत्म सम्मान के साथ नहीं खेल सकता, जबतक हम इसकी इज़ाज़त न दें।

    10. गुस्सा और असहिष्णुता सही समझ के दुश्मन हैं।

    11. हमको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता एक महासागर के सामान है, यदि सागर की कुछ बूंदें गंदी हैं, तो पूरे महासागर को गंदा नहीं कहा जा सकता।

    12. आध्यात्मिक संबंध शारीरिक की तुलना में कहीं अधिक कीमती है। आध्यात्मिक से तलाकशुदा शारीरिक संबंध आत्मा के बिना शरीर है।

    Pic credit- freepik