Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर कर रहे हैं घर में गणपति की स्थापना, तो जान लें इसके जरूरी नियम

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 05:33 PM (IST)

    Ganesh Chaturthi 2023 भारत में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है जिसकी शुरुआत इस साल 18 सितंबर से हो रही है। दस दिनों तक चलने वाले इस उत ...और पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2023: गणपति स्थापना से जुड़े कुछ जरूरी नियम
    Ganesh Chaturthi 2023: गणपति स्थापना से जुड़े कुछ जरूरी नियम

    HighLights

    1. 18 सितंबर से हो रही है गणेश उत्सव की शुरुआत, 28 सितंबर को होगा इसका समापन
    2. गणपति बप्पा की घर में स्थापना के कुछ जरूरी नियम
    3. जान लें मूर्ति स्थापना के दौरान क्या करें और क्या न करें।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ganesh Chaturthi 2023: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस दिन को लगभग पूरे भारत में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भगवान गणेश के नाम से ही शुभ कार्यों की शुरूआत होती है। इस मौके पर लोग अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं और पूरे 10 दिनों तक उनकी पूजा- अर्चना करते हैं। दसवें दिन अनंत चतुर्दशी पर गणपति की मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है। अगर आप भी इस बार मूर्ति स्थापना की सोच रहे हैं, तो जान लें इसके कुछ जरूरी नियम। 

    - गणेश जी की मूर्ति बिना मुकूट के अधूरी है, तो अगर आप इस बार मूर्ति स्थापना की सोच रहे हैं, तो वही मूर्ति घर ले आएं जिसमें गणपति बप्पा का सिर मुकूट से सजा हो। भगवान की ऐसी मूर्ति घर आगमन के साथ ही अच्छा भाग्य भी लेकर आती है।

    - गणपति बप्पा की मूर्ति बाजार से खरीद रहे हैं या घर में बना रहे हैं, ध्यान रखें कि भगवान गद्दी पर बैठे हुए हों। इसके साथ ही मूर्ति में उनका वाहन मूषक यानि चूहा भी होना चाहिए और कुछ मोदक भी। ये सारी चीज़ें घर में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आती हैं।

    - गणपति बप्पा को लाल चुनरी या कोई लाल कपड़ा ओढ़ाकर घर में लेकर आएं। 

    - घर के उत्तर भाग, पूर्व भाग या पूर्वोत्तर भाग में गणेश जी की मूर्ति रखें।

    - गणपति बप्पा की मूर्ति की पूर्व दिशा में कलश रखें और दक्षिण पूर्व में दीया जलाएं। 

    - गणपति की मूर्ति के दाएं-बाएं रिद्धि-सिद्धि को भी स्थापित करें और साथ में एक-एक सुपारी रखें।

    - गणपति भगवान को लाल रंग बहुत प्रिय है, तो गणेश चतुर्थी की पूजा लाल रंग के वस्त्र के पहनकर ही करें और गणपति बप्पा को भी पूजा में लाल रंग के फल, फूल चढ़ाएं।

    - अगर आप गणेश चतुर्थी पर घर में गणपति बिठा रहे हैं, तो रोजाना समय पर उनकी पूजा व आरती करें। दिन में 3 बार भगवान को भोग लगाएं।

    - गणपति की पूजा में उनका प्रिय भोग मोदक और मोतीचूर का लड्डू जरूर चढ़ाएं। इससे मनचाहा फल मिलता है।

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहे।

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी