Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2023: होली पर एक ही तरह के व्यंजन बनाकर हो चुके हैं बोर, तो इस बार ट्राई करें ये नए पकवान

    By Jagran NewsEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 20 Feb 2023 12:57 PM (IST)

    जल्द ही रंगों का त्योहार होली आने वाली हैं। ऐसे में लोग जोरों-शोरों से इस पर्व की तैयारियां कर रहे हैं। अगर इस होली आप भी मेहमानों के लिए कुछ नया और अ ...और पढ़ें

    इन व्यंजनों के बिना अधूरा है होली का त्योहार
    इन व्यंजनों के बिना अधूरा है होली का त्योहार

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Holi 2023: कुछ ही दिनों में होली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में हर कोई इस पर्व की तैयारियों में लगा हुआ है। रंगों का यह त्योहार अपने साथ उत्साह और खुशियां लेकर आता है। देशभर में इस त्योहार को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का काफी महत्व होता है। यही वजह है कि इसे लेकर खास तैयारियां की जाती है। इस साल 8 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। लोग अभी से इस त्योहार की तैयारियों में जुट गए हैं। त्योहार हो और खाने की बात न की जाए, तो हर पर्व अधूरा ही लगता है। होली पर भी लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। अगर आप भी इस खास दिन के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो इस होली इन डिशेज को जरूर ट्राई करें।

    गुजिया

    गुजिया होली पर बनाई जाने वाली सबसे प्रचलित और लोकप्रिय डिश है। मैदे, मेवे और मावे से बनने वाली गुजिया इस त्योहार में चार चांद लगा देती है। इसके अंदर इस्तेमाल होने वाली फिलिंग इसके स्वाद को और भी ज्यादा बढ़ा देती है।

    दही वड़ा

    दही वड़ा एक ऐसा व्यंजन है, जिसे लगभग हर खास मौकों पर बनाया जाता है। उड़द की दाल से बनकर तैयार होने वाली इस डिश को आप होली पर भी बना सकते हैं। दाल के नरम वड़े के साथ दही और इमली की चटनी इसका जायका और भी ज्यादा बढ़ा देती है।

    मालपुआ

    होली पर बनाई जाने वाली डिशेज में मालपुआ भी एक प्रचलित व्यंजन है। सूजी, आटा, खोया और इलायची से मिलकर बनने वाली यह डिश घी में फ्राई करके चाशनी में डुबोकर रबड़ी के साथ खाई जाती है। इस व्यंजन की मिठास होली के त्योहार की खुशी को दोगुना कर देती है।

    खबरें और भी

    ठंडाई

    होली का त्योहार ठंडाई के बिना अधूरा माना जाता है। इस दिन ठंडाई पीने का अपना अलग महत्व और मजा है। लोग खासतौर पर होली के दिन ठंडाई बनाते हैं। यह एक ऐसा पेय है, जिसे बादाम, केसर, दूध, चीनी और कई अन्य सामग्रियों से मिलाकर बनाया जाता है।

    दाल कचौड़ी

    होली के दिन अगर आप मेहमानों के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो दाल कचौड़ी एक बढ़िया विकल्प होगा। मूंग की दाल और खास मसालों से तैयार होने वाली यह कचौड़ी बेहद स्वादिष्ट और खस्ता होती है।

    दाल मोठ

    होली के खास मौके पर आप दाल मोठ भी बना सकते हैं। मसूर और चने की दाल से मिलकर बनने वाली यह नमकीन डिश आपके त्योहार में चार चांद लगा देगी। खाने जायकेदार और क्रिस्पी दाल मोठ खाकर हर कोई आपकी तारीफ करता नजर आएगा।

    Picture Courtesy: Freepik