Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर्फ मिट्टी ही नहीं घर पर रखी इन चीजों से भी बना सकते हैं इको-फ्रेंडली गणेश, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

    Updated: Fri, 06 Sep 2024 04:06 PM (IST)

    शनिवार यानी 7 सितंबर से Ganesh Chaturthi 2024 की शुरुआत होने वाली है। 10 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार के मौके पर लोग घरों में गणपति की स्थापना करते ...और पढ़ें

    लास्ट मिनट में इन चीजों से बनाएं ईको-फ्रेंडली गणेश (Picture Credit- Instagram)
    लास्ट मिनट में इन चीजों से बनाएं ईको-फ्रेंडली गणेश (Picture Credit- Instagram)

    HighLights

    1. 7 सितंबर से गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू होने वाला है।
    2. गणेश महोत्सव 10 दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है।
    3. इस मौके पर मिट्टी के अलावा इन चीजों से भी बप्पा की मूर्ति बना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2024) की रौनक देखने को मिल रही है। 10 दिनों तक चलने वाला यह त्योहार कल यानी 7 सितंबर से शुरू होने वाला है। इस मौके पर लोग धूमधाम से गणपति बप्पा का अपने घरों में स्वागत करते हैं। यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे हर साल हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दौरान कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सार्वजनिक जगहों पर बप्पा के पंडाल लगाए जाते हैं और घरों में भी लोग भगवान गणेश स्थापित करते हैं। हालांकि, बीते कुछ समय से लोगों के बीच इको फ्रेंडली गणेश (Eco Friendly Ganesh Idol At Home) का चलन काफी बढ़ गया है। ऐसे में ज्यादातर लोग घर पर मिट्टी की बनी मूर्तियां लेकर आते हैं।

    वहीं, कुछ लोग खुद अपने हाथों से ही मिट्टी के गणेश बनाते हैं, लेकिन कई लोग बिजी शेड्यूल की वजह ऐसा नहीं कर पाते। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो गणेश चतुर्थी के लिए बप्पा की मिट्टी की मूर्ति नहीं बन पाया है, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको इको फ्रेंडली गणेश की मूर्ति बनाने के कुछ इंस्टेंट आइडियाज बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से घर पर मौजूद चीजों से बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्ति तैयार कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- मिट्टी के अलावा इन चीजों से बनी गणेश मूर्ति करें घर में स्थापित, मिलेंगे ढेरों लाभ

    हल्दी से बनाएं भगवान गणेश

    हल्दी लगभग हर भारतीय किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मसाला है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही यह सेहत को भी फायदा पहुंचता है। आप इसी हल्दी के इस्तेमाल से इस गणेश चतुर्थी बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्ति बना सकते हैं। इसके लिए हल्दी को पीसकर तैयार कर लें या फिर पिसा हुआ हल्दी पाउडर भी ले सकते हैं। अब इसमें थोड़ा सा आटा मिलाकर पानी की मदद से इसे गूंथ ले। अब इस आटे से भगवान गणेश की मूर्ति बना सकते हैं।

    मैदे या आटे से बनाएं मूर्ति

    गणपति बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्ति बनाने के लिए मैदे या आटे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए दोनों में से किसी भी एक का आटा गूंथ लें और फिर इसे भगवान गणेश की मूर्ति का आकार दें। मूर्ति बनाने के बाद आप हल्दी और चुकंदर आदि की मदद से इन्हें रंग भी सकते हैं।

    खबरें और भी

    साबूदाने और चावल के गणेश

    आप भगवान गणेश की मूर्ति बनाने के लिए साबूदाने और चावल की भी मदद ले सकते हैं। पके हुए चावल या साबूदाने की मदद से बप्पा की मूर्ति बनाएं और फिर इसे ऑर्गेनिक पेंट्स और रंग-बिरंगी दालों से डेकोरेट कर सकते हैं। इसे विसर्जित करने पर नदी या तालाब में मौजूद जीव-जंतुओं को नुकसान नहीं पहुंचेगा और यह एनवायरमेंट फ्रेंडली भी होगी।

    गोबर के गणेश जी

    आप गोबर की मदद से भी भगवान गणेश की मूर्ति बना सकते हैं। यह पूरी तरह इको फ्रेंडली होता है और इसमें किसी भी तरह का कोई प्लास्टिक या हानिकारक केमिकल मौजूद नहीं होता। ऐसे में गोबर की मदद से भगवान की मूर्ति बनाकर आप इसे घर पर स्थापित कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  मोदक के बिना अधूरा है Ganesh Chaturthi का त्योहार, जानें भगवान गणेश को क्यों प्रिय है यह मिठाई