Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Independence Day 2023: क्यों है स्वतंत्रता दिवस पर पतंग उड़ाने की परंपरा? जानें इसका इतिहास और महत्व

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 07:23 AM (GMT+05:30)

    Independence Day 2023 देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसे लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। ध्वजारोहण के साथ ही इस मौके पर देश के कई ह ...और पढ़ें

    15 अगस्त के दिन क्यों पतंग उड़ाते हैं लोग
    15 अगस्त के दिन क्यों पतंग उड़ाते हैं लोग

    HighLights

    1. देशभर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
    2. इस मौके पर ध्वजारोहण के साथ ही कई जगह पतंग भी उड़ाई जाती है।
    3. आइए जानते हैं 15 अगस्त पर पतंग उड़ाने का इतिहास क्या है?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Independence Day 2023: हम सब आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आज जहां देशभक्ति गानों से पूरा देश गूंज रहा है, तो वहीं आसमान में रंग-बिरंगी पतंगे भी उड़ती नजर आने वाली हैं। पतंग उड़ाना स्वतंत्रता दिवस के जश्न की एक पुरानी परंपरा है, जिसे हर साल मनाया जाता है। 15, अगस्त 1947 में मिली आजादी के बाद हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले के लाहौरी गेट पर पहली बार भारतीय तिरंगा फहराया था।

    उस दिन के बाद से ही हर साल इस मौके पर देशभर में तिरंगा फहराया जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने का इतिहास को हम सब लोग जानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोच है कि आखिर इस दिन पतंग क्यों उड़ाई जाती है। अगर आप भी इसकी वजह नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे हर साल 15 अगस्त पर पतंग उड़ाने की वजह-

    क्यों उड़ाई जाती है पतंग?

    स्वतंत्रता दिवस पर पतंग उड़ाना एक उत्तर भारतीय परंपरा है, खासकर दिल्ली, लखनऊ, बरेली और मुूरादाबाद में यह ज्यादा देखने को मिलता है। स्वतंत्रता दिवस पर पतंग उड़ाने का अपना ऐतिहासिक महत्व है। दरअसल, साल 1927 में देशभर में साइमन कमीशन का विरोध किया जा रहा था और इसके चलते स्वतंत्रता सैनानियों ने "साइमन वापस जाओ" जैसे नारे भी लगाए थे।

    आजादी से जुड़ा है इतिहास

    उस दौरान यह प्रदर्शन पूरे देश में इतना लोकप्रिय हुआ कि लोग पतंगों पर इस नारे को लिखकर उन्हें आसमान में उड़ाने लगे। समय के साथ पतंगें स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति और औपनिवेशिक सत्ता का विरोध करने का एक तरीका बन गईं। तब से स्वतंत्रता दिवस पर पतंग उड़ाना भारत का एक अभिन्न अंग बन गया, जो आज भी काफी प्रचलित है। स्वतंत्रता दिवस के दिन आमतौर पर छतों और छज्जों पर पतंगे उड़ती देखी जाती हैं और लोग पतंग उड़ाकर अपना आभार व्यक्त करते हैं और अपनी स्वतंत्रता और देशभक्ति का जश्न मनाते हैं।

    खबरें और भी

    स्वतंत्रता दिवस 2023 थीम

    हर साल स्वतंत्रता दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में बात करें इस साल के थीम की, तो स्वतंत्रता दिवस 2023 के लिए "राष्ट्र पहले, हमेशा पहले" (Nation First, always first) थीम तय की गई है। यह थीम कठिनाई के समय में भी देश के हितों को पहले रखने के महत्व की याद दिलाती है।

    Picture Courtesy: Freepik