यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indian Air Force Day 2023: इन मैसेजेस को बनाएं आज के दिन अपना स्टेट्स और दें देश के बहादुर सैनिकों को सम्मान
Indian Air Force Day 2023 अक्टूबर की 8 तारीख को भारतीय वायु सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल भारतीय वायुसेना का 91वां स्थापना दिवस मनाया जा ...और पढ़ें

HighLights
- 8 अक्टूबर को देशभर में भारतीय वायुसेना मनाते हैं।
- आज के दिन IAF 91वां स्थापना दिवस मना रही है।
- इन मैसेजेस से दे सकते हैं आज के दिन की शुभकामनाएं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Indian Air Force Day 2023: भारतीय वायु सेना की स्थापना ब्रिटिश राज के दौरान 8 अक्टूबर 1932 को की गई थी। जिसके बाद से हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल भारतीय वायुसेना का 91वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारतीय वायु सेना विश्व में चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है। इस साल ये दिन “IAF – Airpower Beyond Boundaries” थीम के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। आज के दिन आप अपने प्रियजनों को मैसेज भेजकर, एयरफोर्स से जुड़े स्टेट्स लगाकर लोगों को इस दिन के बारे में बता सकते हैं और देश के बहादुर सैनिकों का सम्मान भी कर सकते हैं।
1. भारत का वीर जवान हूं, ना हिंदू ना मुसलमान हूं,
मैं जख्मों से भरा सीना हूं, मगर दुश्मन के लिए चट्टान हूं,
मैं भारत का वीर जवान हूं, मैं भारतीय वाय सेना हूं,
भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं।
2. ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए उड़ान भरना जरूरी है,
कुछ लोग सफलता पाने के लिए उड़ान भरते हैं तो
कुछ लोग देश की सेवा के लिए उड़ान भरते हैं।
भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं।
3. जमीन पर हमसे कोई युद्ध नहीं कर सकता,
पानी में हमारे कोई दुश्मन तैर नहीं सकता,
गगन शक्ति है इस काबिल हमारी,
हिंदुस्तान के आसमान की ओर कोई
आंख उठाकर देख नहीं सकता।
भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं।
ये भी पढ़ेंः- Indian Air Force Day 2023: क्यों 8 अक्टूबर को मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस, जानें इसका इतिहास
4. आसमान पर कब्ज़ा हमारा है,
दुश्मन के हर परिंदों को हमने मार गिराया है,
मिराज जैसे विमानों ने हमेशा मान बढाया है,
देश की रक्षा के लिए वीरों ने हमेशा प्राण गंवाया है।
भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं।
5. भारत के आसमान की हम हैं शान,
देश की रक्षा को देते हैं अपनी जान
बुरी नजर से जो देखे भारत को,
उसे मिटा देंगे, यही है अपना ईमान,
Happy Indian Air Force Day 2023
6. पंख उनकी ज़रूरत नहीं,
वो लोग जज़्बे से हवाओं में हैं,
इश्क़ किया देश की मिट्टी से,
ज़िन्दगी सुपुर्द देश की वफाओं में हैं।
हैप्पी इंडियन एयरफोर्स डे 2023!
Pic credit- freepik