Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kargil Vijay Diwas 2023: वॉट्सएप, फेसबुक पर आज 'कारगिल विजय दिवस' पर शेयर करें ये मैसेज और कोट्स

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 10:08 AM (GMT+05:30)

    Kargil Vijay Diwas 2023 कारगिल विजय दिवस भारत की एक बहुत बड़ी जीत के रूप में जाना जाता है। आज का दिन भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को याद करने और स ...और पढ़ें

    Kargil Vijay Diwas 2023: कारगिल दिवस पर शेयर करें ये प्यार भरे मैसेजेस व कोट्स
    Kargil Vijay Diwas 2023: कारगिल दिवस पर शेयर करें ये प्यार भरे मैसेजेस व कोट्स

    HighLights

    1. हर साल 26 जुलाई का दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    2. 26 जुलाई 2023 को कारगिल विजय दिवस की 24वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।
    3. कारगिल विजय दिवस पर दोस्तों व प्रियजनों को भेजें ये प्यार भरे मैसेजेस

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kargil Vijay Diwas 2023: कारगिल विजय दिवस भारत की एक बहुत बड़ी जीत थी। साल 1999 में करगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौज को युद्ध के मैदान धूल चटा दी थी। करगिल की यह लड़ाई पूरे 60 दिनों तक चली थी और 26 जुलाई 1999 को यह युद्ध खत्म हुआ था। जिसके बाद से इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

    भले ही कारगिल युद्ध में भारत को जीत मिली थी, लेकिन भारतीयों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। इस युद्ध में भारतीय सेना के 527 सैनिक शहीद हुए थे और 453 आम नागरिक भी इस युद्ध में मारे गए थे। ये दिन उस युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद करने और उनकी कुर्बानी को सम्मान देने का है। आप अपने प्रियजनों को कारगिल विजय दिवस पर इन मैसेजेस, वॉट्सऐप, फेसबुक से कर सकते हैं विश।

    करगिल विजय दिवस क्यों मनाया जाता है?

    सन 1999 में करगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौज को रणभूमि में धूल चटा दी थी। यह करगिल युद्ध 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई 1999 को भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया, जिसे ऑपरेशन विजय नाम दिया गया। इस विजय को प्राप्त करने में भारतीय सेना के कई जवान शहीद हुए। इसलिए भारत सरकार ने फैसला किया कि 26 जुलाई को हर साल भारतीय सेना के शौर्य दिवस के रूप में करगिल विजय दिवस मनाया जाएगा।

    Kargil Vijay Diwas wishes

    1. मैं हूं भारतीय सेना का वीर जवान,

    कभी नहीं झुकने दूंगा भारत का मान,

    तिरंगा है मेरी आन, बान शान,

    कभी नहीं होने दूंगा भारत का अपमान।

    2. दिलों में हौसलों का तूफ़ान लिए फिरता हूं,

    मैं हिंदुस्तान हूं पानी से भी दिए जलाने का हुनर लिए फिरता हूं,

    मैं भारतीय सेना हूं।

    3. मेरे शरीर से आती है वतन की मिट्टी की खुशबु,

    दुश्मन को चाटता हूं धूल

    आसमान को भी भर लूं मुठ्ठी में,

    मैं रेगिस्तान में भी खिला दूं फूल।

    4. दुनिया करती जिसे सलाम,

    वो है भारत का सैनिक महान,

    रणभूमि में दुश्मन को जो चटाए धूल,

    वो है भारत का जवान।

    कारगिल विजय दिवस की बधाई

    5. लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है,

    उछल रहा है जमाने में नाम-ए-आजादी।

    कारगिल विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

    6. दिल में हौसलों का तेज और तूफान लिए फिरते हैं,

    आसमान से ऊंची हम अपनी उड़ान लिए फिरते हैं

    वक्त क्या आजमाएगा हमारे जोश और जुनून को,

    हम तो मुठ्ठी में अपनी जान लिए फिरते हैं

    कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी