यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karwa Chauth 2023: पहली बार कर रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो जान लें ये जरूरी बातें
Karwa Chauth 2023 हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस ...और पढ़ें

HighLights
- इस साल करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा।
- इस दिन महिलाएं रात में चांद देखकर अपना उपवास तोड़ती हैं।
- करवा चौथ के त्योहार में सरगी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Karwa Chauth 2023: इस साल करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाओं के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है। माना जाता है कि अगर सुहागिन महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं, तो उनकी पति की आयु लंबी होती है।
इस व्रत में महिलाएं रात में चांद देखकर अपना उपवास तोड़ती हैं। अगर आप भी करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। तो आइए जानते हैं कि करवा चौथ के व्रत के दैरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
यह भी पढ़ें: रावण के ऐसे गुण जिसके बारे में कम ही जानते हैं लोग
करवा चौथ व्रत के दौरान इन बातों का रखें ख्याल
- जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत करती हैं, उन्हें इस दिन सोलह श्रृंगार करना चाहिए। सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के दिन मंगल सूत्र, नोज पिन, बिंदी, चूड़ियां, झुमके आदि पहनना अनिवार्य माान जाता है। ये सारी चीजें महिलाओं के लिए सौभाग्य, समृद्धि और सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक हैं। इसके अलावा हाथों में मेहंदी भी लगानी चाहिए।
- करवा चौथ के त्योहार में सरगी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सुहागिन महिलाओं को उनकी सास द्वारा सरगी की थाली दी जाती हैं।
- अगर आप करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं, तो सरगी भूलकर भी न छोड़ें। सरगी की थाली में मौजूद खाद्य पदार्थों को जरूर खाएं। आमतौर पर सरगी की थाली में ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसमें फल, नारियल, सूखे मेवे, मिठाई, जूस आदि कई तरह की चीजें शामिल होती हैं।
- व्रत खोलते समय तले-भूने खाद्य पदार्थों को खाने से बचें, क्योंकि इससे गैस, दस्त या सूजन की समस्या हो सकती है। आप उपवास तोड़ने के समय नारियल पानी, सूखे मेवे आदि चीजें खाने में शामिल कर सकते हैं
- करवा चौथ के दिन लाल रंग को पहनना शुभ माना जाता है, तो वहीं इस दिन सुहागिन महिलाओं को सफेद या काले रंग पहनने से भी मनाही होती है। इस विशेष अवसर पर लाल, पीला, हरा, गुलाबी आदि अन्य रंगों के कपड़े पहन सकती हैं।
- मान्यता है कि सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के त्योहार में व्रत खोलने से पहले शाम को कथा सुननी चाहिए। इस विधि का पालन किए बिना निर्जला व्रत अधूरा माना जाता है।
- करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं और परिवार के अन्य सदस्यों को मांसाहारी खाने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: भारत की ऐसी जगहें, जहां नहीं किया जाता रावण का दहन, बल्कि मनाते हैं मृत्यु का शोक
डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
Pic Credit: Freepik