यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dhanteras 2024 पर बस 10 मिनट में बनाएं ये खूबसूरत रंगोली, धन के देवता भी हो जाएंगे प्रसन्न!
धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान कुबेर और धनवंत्री की पूजा की जाती है। इस मौके पर घर में रंगोली (Dhanteras Ran ...और पढ़ें

HighLights
- धनतेरस का त्योहार कार्तिक महीने की त्रयोदशी को मनाया जाता है।
- इस दिन लोग सोना-चांदी और अन्य शुभ चीजों की खरीददारी करते हैं।
- धनतेरस के दिन घर में रंगोली भी बनाई जाती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Dhanteras Rangoli Design: धनतेरस, दीवाली के पर्व से पहले मनाया जाने वाला त्योहार है। यह (Dhanteras 2024) कार्तिक मास की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। इस दिन लोग धन के देवता और भगवान धनवंत्री की पूजा करते हैं। धनतेरस के दिन लोग अपने घर में बरकत लाने के लिए शुभ महूर्त के हिसाब से सोना-चांदी और अन्य चीजें खरीदते हैं। इस दिन से ही दीपोत्सव का शुभारंभ हो जाता है और लोग अपने घरों के बाहर दीए जलाना शुरू कर देते हैं। इस खास त्योहार पर लोग अपने घरों में रंगोली (Dhanteras Rangoli 2024) भी बनाते हैं, जिसका बड़ा खास महत्व होता है। रंगोली न सिर्फ घर को सुंदर बनाती है बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करती है। इसलिए यहां हम धनतेरस के मौके के लिए कुछ खास रंगोली (Dhanteras Rangoli Designs 2024) डिजाइन लेकर आए हैं। आइए देखें।
धनतेरस रंगोली डिजाइन-1
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
अगर आपके पास रंगोली बनाने का समय नहीं है, तो यह सबसे आसान उपाय है। आपको बस 5 दीए लेने हैं और उनमें गेहूं, धान या धनिया के बीज भर दीजिए और उन्हें एक थाली के आस पास गोलाकार में सजा दीजिए। इन दीयों के बीच गेंदे के फूल सजाएं और थाली में लाल रंग फैलाकर उसके चारों ओर थोड़ा अनाज डालें और कुछ सिक्के रखकर रंगोली तैयार है। आप चाहें, तो बीच में पैरों की आकृति भी बना सकते हैं। ये रंगोली 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी और आपका घर भी इससे काफी सुंदर दिखेगा।
यह भी पढ़ें: धनतेरस पर इन 2 शुभ मुहूर्त में करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, नोट करें अपने शहर का समय
धनतेरस रंगोली डिजाइन-2
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
धनतेरस के लिए यह रंगोली डिजाइन भी बिल्कुल परफेक्ट है। इस डिजाइन को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको बीच में एक मटका बनाना है और उस पर एक स्वास्तिक बना दीजिए और उसके चारों तरफ फूल-पत्तियों से उसे सजा दीजिए। आप चाहें, तो इसके पास कुछ दीए भी जला सकते हैं।
धनतेरस रंगोली डिजाइन-3

(Picture Courtesy: Instagram)
धनतेरस के मौके पर यह रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। इसे बनाने में भी आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। आप चाहें, तो थाली के बीच में पैरों की आकृति की जगह स्वास्तिक या कलश भी बना सकते हैं। इस रंगोली डिजाइन को बनाने में भी आपको 5-10 मिनट का समय लगेगा और ये डिजाइन बनकर तैयार।
खबरें और भी
धनतेरस रंगोली डिजाइन-4
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
धनतेरस से दीपोत्सव की शुरुआत होती है। इसलिए इस मौके पर यह रंगोली डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट होगी। दीए और फूलों से बनी यह रंगोली आपके घर को तो सुंदर बनाएगी ही, साथ ही आपके मन को भी त्योहार के उल्लास से भर देगी। आप इस रंगोली के लिए अपनी मर्जी से रंगों का चयन कर सकते हैं।
धनतेरस रंगोली डिजाइन-5
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
एक ओर कलश और एक ओर कमल, रंगोली का यह डिजाइन धनतेरस के मौके पर खूब जचेगा। रंगोली के बीच में आप शुभ धनतेरस भी लिख सकते हैं। इस रंगोली के चटक रंग आपके घर में फुल फेस्टिव वाइब्स लाएंगे।