Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navratri 2023 Day 6: मां कात्यायनी को प्रसन्न करने के लिए भोग में लगाएं ये चीजें

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 09:20 AM (IST)

    Navratri 2023 Day 6 आज यानी 20 अक्टूबर को नवरात्र का छठा दिन है। इस दिन माता कात्यायनी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि माता की विधिवत पूजा करने से भ ...और पढ़ें

    Navratri 2023 Day 6: मां कात्यायनी को ऐसे करें प्रसन्न
    Navratri 2023 Day 6: मां कात्यायनी को ऐसे करें प्रसन्न

    HighLights

    1. नवरात्र के छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है।
    2. इस दिन माता रानी की आराधना करने से
    3. मां कात्यायनी को शहद का भोग लगा सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Navratri 2023 Day 6: आज शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि माता कात्यायनी की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

    हिंदू मान्यता के अनुसार, मां कात्यायनी को सफलता और यश का प्रतीक माना गया है। इनकी चार भुजाएं हैं। दाईं तरफ का ऊपर वाला हाथ अभयमुद्रा में रहता है, तो वहीं नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में है।

    देवी कात्यायनी की पूजा में पीले रंग के वस्त्र पहनने की मान्यता है। कहते हैं कि माता कात्यायानी शहद का भोग लगाने से प्रसन्न होती हैं। ऐसे में आप देवी को प्रसन्न करने के लिए शहद का इस्तेमाल कर कई तरह की रेसिपीज बना सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: जानें नवरात्र में क्यों रखना चाहिए 9 दिन का व्रत, क्या हैं इसके फायदे

    शहद की खीर

    सामग्री

    आधा कप समक का चावल, दो चम्मच शहद, एक चम्मच इलायची पाउडर, दो कप दूध

    बनाने की विधि

    • सबसे पहले एक पैन में दूध उबालें, अब इसमें चावल डालें।
    • इस मिश्रण को अच्छी तरह चलाएं।
    • जब दूध गाढ़ा दिखने लगे तो इसमें शहद मिक्स करें और इसे थोड़ी देर तक चलाएं।
    • अब इसमें इलायची पाउडर मिक्स करें।
    • कुछ देर बाद गैस बंद कर दें।
    • तैयार है शहद की खीर।

    बादाम का हलवा

    सामग्री

    एक कप बादाम, 1 चम्मच शहद, आधा कप शक्कर, एक चम्मच घी

    बनाने की विधि

    • सबसे पहले बादाम को कुछ देर के लिए भिगो दें।
    • इसके बाद ग्राइंडर में बादाम को पीस लें।
    • अब एक पैन गर्म करें, इसमें घी डालें फिर बादाम का पेस्ट डालें।
    • अब इसे अच्छी तरह भून लें।
    • जब यह कढ़ाई से चिपकना बंद हो जाए, तो इसमें शक्कर और घी मिलाएं।
    • जब हलवा गाढ़ा होने लगे, तो गैस बंद कर दें।

    यह भी पढ़ें: आज है शारदीय नवरात्र का पांचवा दिन, जानें स्कंदमाता को भोग में क्या लगाएं

    खबरें और भी