यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pongal 2025 Rangoli Designs: भोगी पोंगल के दिन खूबसूरत रंगोली से सजाएं अपना घर, यहां देखें फोटोज
दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहारों में पोंगल भी शामिल है। यह त्योहार चार दिनों तक मनाया जाता है। इस साल इसकी शुरुआत 14 जनवरी से होगी और 17 जनवरी को इसका ...और पढ़ें

HighLights
- पोंगल दक्षिण भारत का खास त्योहार है।
- इसे फसल की कटाई के प्रतीक की तरह मनाया जाता है।
- इस त्योहार को इस साल 14 जनवरी से 17 जनवरी तक मनाया जाएगा।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Kolam Rangoli Design: पोंगल दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला एक अहम त्योहार है। फसल की कटाई और समपन्नता के रूप में इस त्योहार को मनाया जाता है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में इसकी खास धूम देखने को मिलती है। यह त्योहार 4 दिनों तक मनाया जाता है। इस साल इसे (Pongal 2025) 14 जनवरी से 17 जनवरी तक मनाया जाएगा।
पोंगल के चारों दिन अलग-अलग रीति-रिवाजों से इस त्योहार को मनाया जाता है। इस त्योहार के पहले दिन घर की साफ-सफाई की जाती है और घर के दरवाजे पर सुंदर रंगोली (Pongal 2025 Rangoli Designs) बनाई जाती है। रंगोली का हमारी संस्कृति में खास महत्व है। इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए हर शुभ अवसर पर रंगोली बनाने का रिवाज है।
पोंगल के मौके पर चावल के आटे, हल्दी, कुमकुम और रंगों का इस्तेमाल करके रंगोली बनाई जाती है। इसलिए पोंगल के खास मौके पर अपने घर में रंगोली बनाने के लिए हम कुछ शानदार रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं। आइए देखें।
पोंगल रंगोली डिजाइन-1

(Picture Courtesy: Instagram)
पोंगल के पहले दिन को भोगी पोंगल कहा जाता है। इस दिन घर के बाहर रंगोली बनाने का खास रिवाज है। इस रंगोली डिजाइन को कोलम कहा जाता है। इस डिजाइन को आप आसानी से बना सकते हैं। फूल पत्तियों और जोमेट्रिकल आकार बनाकर कोलम बनाई जाती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: क्यों इतनी खास है पोंगल पर बनने वाली खीर, जानिए इसका धार्मिक कारण
पोंगल रंगोली डिजाइन-2
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
अगर आप बहुत बड़ी रंगोली नहीं बना सकते हैं या नहीं बनाना चाहते, तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इस डिजाइन को आप वॉटर कलर से भी बना सकते हैं। दरवाजे के बाहर या सीढ़ियों के किनारों पर इस डिजाइन को बना सकते हैं।
पोंगल रंगोली डिजाइन-3
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
लाइन्ल, बिंदू और फूलों की आकृतियों से यह रंगोली डिजाइन बनाई गई है। इस डिजाइन को और खूबसूरत बनाने के लिए चावल के आटे के साथ हल्दी और कुमकुम का इस्तेमाल किया गया है। आप चाहें, तो इनकी जगह सूखे रंगों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
पोंगल रंगोली डिजाइन-4
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
अगर आप बिल्कुल छोटी-सी रंगोली बनाना चाहते हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस डिजाइन को आप आसानी से बना सकते हैं। आप चाहें, तो इतने ही साइज में फूल और पत्तियों से और डिजाइन भी बना सकते हैं।
पोंगल रंगोली डिजाइन-5
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
यह रंगोली डिजाइन भी आसानी से बनाई जा सकती है। इसे बनाने के लिए पोस्टर कलर्स या वॉटर कलर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। सफेद रंग के साथ लाल, पीले और हरे रंग से बनी यह रंगोली सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगी।
पोंगल रंगोली डिजाइन-6
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
यह रंगोली डिजाइन बेहद आसन, लेकिन खास है। यह पूरी रंगोली सीधी और टेढ़ी लाइन्स से बनाई गई है। इसे भी निखारने के लिए लाल और पीले रंग से आप बीच-बीच में बिंदी बना सकते हैं।
पोंगल रंगोली डिजाइन-7
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
यह रंगोली डिजाइन बेहद खूबसूरत है। हालांकि, इसे बनाने में आपको थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन यकीन मानिए इससे आपके घर की शोभा बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें: पोंगल के मौके पर बनाएं ये खास पारंपरिक डिश, जानें इसे बनाने की विधि