Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2024: 75वें गणतंत्र को बनाएं खास, इन मैसेज के साथ दें अपने प्रियजनों को इस दिन की शुभकामनाएं

    Updated: Wed, 24 Jan 2024 03:01 PM (GMT+05:30)

    Republic Day 2024 भारतवासियों के लिए 26 जनवरी की दिन बहुत ही खास होता है क्योंकि आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था और इस बार तो ये और भी ज्यादा ख ...और पढ़ें

    Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर इन मैसेज के साथ दें शुभकामनाएं
    Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर इन मैसेज के साथ दें शुभकामनाएं

    HighLights

    1. 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था।
    2. इस साल भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।
    3. इन मैसेजे से दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day 2024: इस बार का गणतंत्र कई तरह से खास होने वाला है। क्योंकि इस साल भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। जिसमें महिलाओं की भागीदारी देखने को मिलेगी। 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड खासतौर से महिलाओं पर केंद्रित होगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो इस साल के मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए 13 हजार से ज्यादा स्पेशल गेस्ट को न्यौता भेजा जा चुका है। देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गणतंत्र दिवस परेड का आगाज करेंगी। 

    भारत देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था, लेकिन इसका संविधान 26 जनवरी1950 को लागू हुआ था। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था। यह दिन हम सभी भारतवासियों के लिए खास है। इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश होता है, लेकिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, तो इन मैसेज के साथ आप अपने प्रियजनों को दे सकते हैं 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।   

    1. गणतंत्र दिवस है खुशियां मनाने का दिन,

    देश की आजादी को याद करने का दिन,

    देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देने का दिन,

    और देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का दिन।

    Happy Republic Day 2024!!

    2. मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वार सब मिलकर गाएं,

    भारत माता की जय का गीत सुनाएं।

    गणतंत्र दिवस के पर्व में भेद मिटाओ,

    इंसानियत का झंडा हर दिल में फहराओ।

    Happy Republic Day 2024!!

    3. पकौड़े तलें, मिठाई खाएं,

    तिरंगा लहराकर जश्न मनाएं।

    दफ्तर का झंझट आज भूल जाएं,

    गणतंत्र दिवस के मौज-मस्ती में खो जाएं।

    गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!!

    4. सौ रंगों का गुलशन है भारत, हर धर्म का ठिकाना है,

    गणतंत्र दिवस के रंग में, रंग लो अपना जमाना है।

    गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!!

    5. नफरत की किरणें बिखरें हर कोने में, खुशियों का तूफान आए,

    गणतंत्र के इस पावन पर्व पर, देश को नया मुकाम दिलाए।

    Happy Republic Day!!

    ये भी पढ़ेंः- इस साल महिलाएं करेंगी 75वें गणतंत्र दिवस की अगुवाई, महिला सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस

    Pic credit- freepik