Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan Somvar Vrat: साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें व्रत वाला ढोकला

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sun, 30 Jul 2023 08:57 AM (IST)

    Sawan Somvar Vrat सावन महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस माह में भक्त भोलेनाथ को खुश करने के लिए विधिवत पूजा-पाठ और व्रत करते हैं। माना जाता है कि इस ...और पढ़ें

    Sawan Somvar Vrat: सावन सोमवार व्रत में बनाएं ढोकला, बस ट्राई करें यह रेसिपी
    Sawan Somvar Vrat: सावन सोमवार व्रत में बनाएं ढोकला, बस ट्राई करें यह रेसिपी

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sawan Somvar Vrat: सावन का पावन महीना चल रहा है, ऐसे में लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। इसके साथ ही कुछ शिव भक्त व्रत भी करते हैं। व्रत में आप अन्न का सेवन नहीं कर सकते हैं। अक्सर घरों में व्रत वाले दिन साबूदाना खिचड़ी ही बनती है, लेकिन आप साबुदाना खाकर बोर हो गए हैं, तो आप व्रत वाले ढोकले बना सकते हैं। आज हम आपको समक के चावल से बनने वाले ढोकले की रेसिपी बताएंगे।

    सामग्री

    • समक चावल का आटा- 1 कप
    • दही-1/2 कप
    • पानी-1/2 कप
    • अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट-1 चम्मच
    • सेंधा नमक- 1/2 चम्मच
    • तेल- 1 बड़ा चम्मच
    • ईनो- 1 चम्मच
    • हरा धनिया (गार्निश के लिए)

    तड़के के लिए:

    • तेल- 1 बड़ा चम्मच
    • राई- 1/2 चम्मच
    • करी पत्ते- 8-10

    बनाने की विधि

    • व्रत वाले ढोकले बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। अब इसमें समक चावल का आटा, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, सेंधा नमक, दही, पानी और तेल डाल लें। इसे अच्छी तरह फेंटकर एक चिकना बैटर तार कर लें। अब इसे 10-15 मिनट के लिए ढक कर साइड में रख दें।
    • एक बर्तन में पानी भरकर और ऊपर स्टीमिंग प्लेट या मोल्ड रखकर स्टीमर तैयार कर लें और मोल्ड को तेल से चिकना कर लीजिए।
    •  10-15 मिनट बाद बैटर में ईनो मिलाकर अच्छे से एक दिशा में धीरे-धीरे मिलाएं। बैटर में जब झाग आ जाए तो इसे तेल लगे मोल्ड में डालें और अच्छे से पूरे मोल्ड में फैला दें।
    • मोल्ड को स्टीमर में रखें और ढक्कन से ढक दें। लगभग 15-20 मिनट तक इसे पकाएं अब टूथपिक से या चम्मच से चेक करें कि ढोकला पक गया है या नहीं, अगर आपकी टूथपिक या चम्मत ढोकले में डालने से साफ निकलती है तो मतलब ढोकला पक चुका है।
    • अब इसे स्टीमर से निकाल लें और कुछ मिनट के लिए ठंडा होने दें। जब ढोकले वाला मोल्ड ठंडा हो जाए तो इसे मनचाहे शेप में काट लें।
    • एक पैन में तेल डाले और तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें राई का तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें करी पत्ता डाल लें। आप चाहें को तड़के में सूखी लाल मिर्च भी डाल सकते हैं।
    • तड़के को कटे हुए ढोकला के टुकड़ों के ऊपर डालें और ताजी कटी हुई हरी धनिया से इसे गार्निश करें।
    • आपका व्रत वाला ढोकला तैयार है इसे हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ सर्व करें।

    Pic Credit: Freepik