Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dussehra Festival: इन जायकेदार व्यंजनों से करें घर आए मेहमानों का स्वागत

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 07:45 AM (IST)

    Dussehra Festival बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है दशहरा जो आज यानी 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। दशहरे पर भगवान राम की ही नहीं बल्कि मां दुर्गा ...और पढ़ें

    Dussehra Festival: दशहरे पर बनाएं और खाएं ये मीठे और नमकीन व्यंजन
    Dussehra Festival: दशहरे पर बनाएं और खाएं ये मीठे और नमकीन व्यंजन

    HighLights

    1. इस साल 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरे का त्योहार।
    2. दशहरे पर पान खाने का है विशेष महत्व।
    3. दशहरे पर घर में बनाएं ये मीठे व नमकीन पकवान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dussehra Festival: दशहरा उमंग और उत्साह का त्योहार। रावण दहन देखना, मेला घूमना, घर पर पकवान बनाना...ये सारी परंपराएं काफी पहले से चली आ रही हैं। एक और परंपरा है, जो दशहरे के त्योहार पर खास है वो है पान खाने की। ऐसा माना जाता है कि पान के पत्ते में कई सारे देवी-देवताओं का वास होता है। मां दुर्गा को पान के साथ लौंग, इलायची, सुपारी, बताशे को भोग में रूप मे चढ़ाया जाता है। आज के दिन कुछ पकवान तो घर में जरूर बनाए जाते हैं। बगैर इसके इन फेस्टिवल को अधूरा माना जाता है, तो आप घर आए मेहमानों का इन लजीज़ पकवानों के साथ करें स्वागत। साथ ही पान खिलाना न भूलें। 

    गुड़ का मालपुआ

    एक बाउल में आटा, गुड़, इलायची पाउडर और सौंफ एक साथ मिलाएं। फिर धीरे-धीरे दूध डालते हुए बैटर के स्मूद होने तक फेंटें। कड़ाही में तेल या घी गरम करें। इसके बाद एक गहरे चम्मच से बैटर को इस गर्म तेल में डालते जाएं। मालपुआ को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। ध्यान रहे अच्छे मालपुए की पहचान है कि वो बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है। आप इसे ऐसे भी सर्व कर सकते हैं या फिर चाशनी में डालकर भी थोड़ा और टेस्टी बना सकते हैं। सर्व करने से पहले ऊपर से कटे हुए मेवे डालें।

    सेब की खीर

    सेब को छीलकर कद्दूकस कर लें। पैन में घी गरम करें। इसमें कसा हुआ सेब डालकर भून लें। दूसरे पैन में दूध उबलने के लिए रख दें। इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं फिर इसमें फ्राई किया हुआ सेब मिलाएं। थोड़ी देर और पकाएं। आंच से उतार कर इलायची पाउडर और बादाम की कतरन मिलाएं। इसे चाहें, तो हल्का ठंडा करके परोसें या कुछ देर फ्रिज में रखने के बाद परोसें। 

    गुलगुले

    एक मिक्सिंग बाउल में आटा, चीनी या गुड़ और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। कुछ देर इसे सेट होने के लिए ढककर रख दें। 5-10 मिनट बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर एक बार और अच्छी तरह से फेंट लें। गुलगुले को फ्लफी बनाने के लिए बेकिंग सोडा डालना न भूलें। कड़ाही में तेल गरम कर इस बैटर को पकौड़े जैसे शेप में डालते जाएं और धीमी आंच पर कुरकुरे होने तक तल लें। ये गरमा-गरम खाने में ही मजेदार लगता है।

    खबरें और भी

    उड़द-मूंग की कचौड़ी

    पैन में एक बड़ा चम्मच घी गरम करें। इसमें सौंफ, जीरा, हींग डालकर चटकाएं। इसमें हल्दी, मिर्च, धनिया, गरम मसाला, अमचूर, सौंठ और नमक मिलाएं। बेसन डालकर कुछ देर भूनें। अब इसमें पहले से भिगोई हुई उड्द-मूंग को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर डालना है। दाल को अच्छी तरह भूनें जिससे इसका कच्चापन चला जाए। 

    कचौड़ियों का आटा तैयार कर लें। इसके लिए आटे में नमक डालें और घी से मोयन लगाएं। पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें। अब भूनी दाल को आटे की लोइयां बनाकर इसमें भरें। हाथों से हल्का दबाएं और कड़ाही में तेल गरम करके तलते जाएं।

    पपीते की पूड़ियां

    एक बोल में पके पपीते को अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें गेहूं का आटा, मक्के का आटा, तिल, अजवाइन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हींग, नमक और एक टीस्पून तेल डालकर थोड़ा टाइट आटा गूंधें वरना पूड़ियां बेलने में परेशानी होगी। इसे सेट होने के लिए छोड़ने की जरूरत नहीं। कड़ाही में तेल गर्म करें। आटे से छोटी-छोटी पूड़ियां बेल लें। इन्हें तल लें। मनपसंद सब्जी के साथ परोसें।

    ये भी पढ़ेंः- Navratri 2023: नवरात्रि में खाने के लिए ढूंढ़ रहे हैं टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन, तो ट्राई करें 'कुट्टू चुकंदर टिक्की'

    Pic credit- freepik