Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Women's Day 2024: अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ही क्‍यों मनाते हैं? जानें इसके पीछे की वजह

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 07:06 AM (IST)

    हर साल 8 मार्च को अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। युनाइटेड नेशन्स (United Nations) ने 8 मार्च 1975 को महिला दिवस मनाने की शुरुआत की थी। 8 मार ...और पढ़ें

    8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की वजह
    8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की वजह

    HighLights

    1. हर साल 8 मार्च का दिन दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    2. साल 1909 में पहली बार महिला दिवस मनाया गया था।
    3. 8 मार्च को महिला दिवस मनाने की वजह।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम सब ये तो जानते हैं कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के मकसद से महिला दिवस मनाया जाता है। जिसके लिए तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। राजनीति से लेकर साइंस, कला, संस्कृति और भी कई दूसरे क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है, लेकिन 8 मार्च को ही वुमन्स डे सेलिब्रेशन के लिए क्यों चुना गया, क्या आप इससे वाकिफ हैं? अगर नहीं, तो आज हम इसी के बारे में जानेंगे।

    8 मार्च को ही क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस?

    महिला दिवस मनाने के लिए 8 मार्च का दिन चुनने की एक खास वजह है। दरअसल अमेरिका में काम करने वाली महिलाओं ने 8 मार्च को अपने अधिकारों को लेकर आंदोलन छेड़ा था। सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में 1908 में वर्कर्स को सम्मान देने के मकसद से ये दिन चुना था। वहीं रूसी महिलाओं ने महिला दिवस मनाते हुए पहले विश्व युद्ध का विरोध किया था। रूख की महिलाओं ने ब्रेड एंड पीस को लेकर 1917 में हड़ताल की थी। यूरोप में महिलाओं ने 8 मार्च को पीस एक्टिविस्ट्स को सपोर्ट करने के लिए रैलियां निकाली थीं।  

    इस वजह से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत हुई। बाद में 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दे दी।

    महिला दिवस 2024 की थीम 

    हर साल अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस को एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। साल 2024 में इस दिन को Inspire Inclusion (एक ऐसी दुनिया,जहां हर किसी को बराबर का हक और सम्मान मिले) थीम के साथ मनाया जाएगा।

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व

    महिलाओं को पुरुषों के बराबर सम्मान देने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना इस दिन को मनाने का मकसद है। महिलाओं के हौसलों को बुलंद करने और समाज में फैले असमानता को दूर करने के लिए इस दिन का काफी महत्व है।

    खबरें और भी

    ये भी पढेंः- Women's Day 2024: क्या है महिला दिवस का पर्पल कलर से कनेक्शन?

    Pic credit- freepik