Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार World Heritage Day, ऐसे हुई थी इसे मनाने की शुरुआत

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 08:30 AM (IST)

    हर साल 18 अप्रैल का दिन दुनियाभर में World Heritage Day के रूप में मनाया जाता है जिसका मकसद देश में मौजूद सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों को संरक्षण प् ...और पढ़ें

    World Heritage Day 2024: वर्ल्ड हेरिटेज डे इतिहास, महत्व व इस साल की थीम
    World Heritage Day 2024: वर्ल्ड हेरिटेज डे इतिहास, महत्व व इस साल की थीम

    HighLights

    1. हर साल 18 अप्रैल का दिन दुनियाभर में वर्ल्ड हेरिटेज डे (World Heritage Day) के रूप में मनाया जाता है।
    2. इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया के महत्वपूर्ण स्मारकों और स्थलों के संरक्षण को बढ़ावा देना है।
    3. 18 अप्रैल 1982 में इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ मॉन्‍यूमेंट्स एंड साइट के द्वारा पहला विश्‍व धरोहर दिवस ट्यूनीशिया में सेलिब्रेट किया गया था।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) हर साल 18 अप्रैल को दुनियाभर में मनाया जाता है। इस दिन को “स्मारकों और स्थलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस” (International Day for Monuments and Sites) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद दुनियाभर में मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का महत्व बताना और लोगों को उनके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

    वर्ल्ड हेरिटेज डे का इतिहास (World Heritage Day history)

    दुनियाभर में मौजूद मशहूर इमारतों और प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण का प्रस्ताव पहली बार 1968 में एक अंतरराष्ट्रीय संगठन ने रखा था। जिसे स्टॉकहोम में एक इंटरनेशनल समिट ने मंंजूरी दे दी। जिसके बाद यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर की स्थापना हुई। इस दिन को वर्ल्ड लेवल पर सेलिब्रेट करने का प्रस्ताव साल 1982 में रखा गया था। अगले साल यानी 1983 में वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाने की आधिकारिक मान्यता मिली। 18 अप्रैल 1982 में इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ मॉन्‍युमेंट्स एंड साइट द्वारा पहला विश्‍व धरोहर दिवस ट्यूनीशिया में मनाया गया था।

    वर्ल्ड हेरिटेज डे थीम 2024 (World Heritage Day 2024 Theme)

    हर साल इस दिन को एक नए थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल वर्ल्ड हेरिटेज डे की थीम है- Discover and experience diversity इसका मतलब विविधता की खोज और उसका अनुभव करना है।

    वर्ल्ड हेरिटेज डे का महत्व (Significance of World Heritage Day)

    हर देश में कोई न कोई ऐसी इमारत होती हैं, जो उसके वैभव का प्रतीक होती है। इन इमारतों से ही उस देश की कला, संस्कृति, इतिहास का पता चलता है। ये विरासत स्थल ही हैं जो मनुष्यों और प्रकृति के बीच संबंधों को दर्शाते हैं और मानव सभ्यता की विकास गाथा को भी बयां करते हैं। यहां तक कि आने वाली पीढ़ियों को पुराने समय से रूबरू कराने में भी इन चीजों का बहुत महत्व होता है।

    खबरें और भी

    कुल कितने वर्ल्ड हेरिटेज हैं? 

    दुनियाभर में कुल 1199 वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स है। जिनमें 933 सांस्कृतिक स्थल हैं, 227 प्राकृतिक स्थल हैं और 39 मिश्रित स्थल हैं। वहीं 56 धरोहर स्थल खतरे की लिस्ट में शामिल हैं।

    ये भी पढ़ेंः- भारत के अलग-अलग शहरों में मौजूद यूनेस्को के 40 विश्व विरासत स्थलों की पूरी लिस्ट 

    Pic credit- freepik