यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हर साल क्यों मनाया जाता है World Animal Day, जानें इस दिन का इतिहास और थीम
2023 World Animal Welfare Day दुनियाभर में हर साल 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है पशुओं के कल्याण और स ...और पढ़ें

HighLights
- हर साल 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाया जाता है।
- यह दिन पशु-प्रेमियों के लिए काफी खास है।
- इस दिन को मनाने का उद्देश्य है पशुओं के संरक्षण और सम्मान को बढ़ावा देना।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Animal Welfare Day 2023: दुनियाभर में हर साल 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस (World Animal Day) मनाया जाता है। इस दिन पशुओं के कल्याण और उनके अधिकारों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाती है ताकि लोगों में पशुओं के कल्याण के लिए जागरूकता बढ़े। इस दिन कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें पशुओं की विभिन्न प्रजातियों को विलुप्त होने से बचाने और उनके संरक्षण के बारे में विचार किए जाते हैं। आइए जानते हैं इस दिन का महत्व, इतिहास और थीम।
विश्व पशु दिवस मनाने का उद्देश्य
- पशुओं के प्रति इंसानों की क्रूरता को रोकना है।
- पशुओं के संरक्षण और उनके चिकित्सा को बढ़ावा देना।
- जीव-जंतुओं को सम्मान और उनका हक दिलाना।
- प्राकृतिक जंगलों का जानवरों के लिए संरक्षण करना।
- पशुओं की स्थिति को और बेहतर करना है।
- पशुओं की भावनाओं का सम्मान करना।
यह भी पढ़ें: संघर्षों से भरा था शास्त्री जी का जीवन, अपने इन गुणों की वजह से किए जाते हैं याद
विश्व पशु दिवस का इतिहास
असीसी के सेंट फ्रांसिस के जन्मदिवस पर विश्व पशु कल्याण दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उनकी याद में मनाया जाता है। सेंट फ्रांसिस पशु प्रेमी और जानवरों के महान संरक्षक थे। जर्मनी के बर्लिन में सिनोलॉजिस्ट हेनरिक जिमर्मन की पहल पर पहली बार 24 मार्च, 1925 को विश्व पशु दिवस मनाया गया था, जिसका उद्देश्य पशु कल्याण के बारे में जागरुकता फैलाना था। इस अवसर पर 5,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे। इसके बाद 1929 में 4 अक्टूबर का दिन विश्व पशु कल्याण दिवस मनाने के लिए चुना गया।
विश्व पशु दिवस का महत्व
दुनियाभर में हर जगह पशु प्रेमी इस दिन को जोरों-शोरों से मना रहे हैं। यह दिन जानवरों से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है, पशुओं के कल्याण और उनके अधिकारों को प्रोत्साहित करना। हर व्यक्ति को पशुओं के प्रति दया-भाव और सम्मान पूर्वक व्यवहार करना चाहिए।
खबरें और भी
विश्व पशु दिवस की थीम
हर साल विश्व पशु दिवस मनाने के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। इस साल यानी 2023 के लिए जो थीम निर्धारित की गई है वो है, 'बड़े हों या छोटे, हम उन सभी से प्यार करें' (Great or Small, Love Them All)।