Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Environment Day पर इन Messages, Quotes और Slogans के जरिए दें लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 09:38 AM (IST)

    हर साल 5 जून को World Environment Day मनाया जाता है। पर्यावरणीय मुद्दों पर समाज में जागरूकता फैलाने के मकसद से यह दिन मनाया जाता है। इस दिन कई तरह के ...और पढ़ें

    विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को भेजें ये संदेश (Pic credit- freepik)
    विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को भेजें ये संदेश (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. दुनियाभर में 5 जून का दिन विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    2. विश्व पर्यावरण दिवस पर मैसेजेस भेजकर आप अपने परिजनों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाने का खास उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताना है। यह दिन न सिर्फ लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करता है, बल्कि हमें प्रेरित करता है कि हम अपने रोजमर्रा के जीवन में पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार कदम उठाएं। इस दिवस को मनाने का फैसला सन 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा स्टॉकहोम सम्मेलन में किया गया था, तब से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर आप इन मैसेजेस, स्लोगन्स, वॉट्सऐप विशेज, स्टेट्स, ग्रीटिंग्स के जरिए विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दे सकते हैं।

    1. हरी दुनिया, पेड़ पौधों की दुनिया,

    शुद्ध और स्वच्छ हवा-जल की दुनिया,

    फूल जैसे खिलते शहरों की दुनिया,

    क्या आप भी चाहते है यह दुनिया,

    पेड़ लगाएं- पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं,

    विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई।

    2. पेड़-पौधों को जो इस तरह करोगे नष्ट,

    ऑक्सीजन कम मिलेगा और सांस लेने में होगा कष्ट।

    विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं।

    3. मां की ममता और पेड़ का दान,

    दोनों करते हैं जन-जन का कल्याण।

    स्वच्छ पर्यावरण, पानी और हवा,

    है जीवन जीने की अनमोल दवा।

    4. इस “Environment Day” पर नए फूल हम लगाएंगे,

    हो सकेगा तो खुद को इतना मज़बूत हम बनाएंगे,

    कि पहले की तरह ही “Nature” में जीना फिर से हम अपनाएंगे।

    ये भी पढ़ेंः- पेड़ों से लेकर नदियों तक को माना गया है पूजनीय, जानिए क्या है हिंदू धर्म में प्रकृति का महत्व

    5. अगर प्रदूषण जो इतना फैलाएंगे,

    तो आपदाओं से कैसे बच पाएंगे।

    कुछ नहीं होगा केवल दिवस मनाने से,

    पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा पेड़ लगाने से।

    विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई।

    6. चारों तरफ हो हरियाली ही हरियाली,

    पर्यावरण संरक्षण से आए जीवन में खुशहाली.

    विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं!

    7. चिंतित हैं आज सभी बुद्धिजन,

    कैसे बचाएं हम अपना पर्यावरण,

    कोई कहे नए वृक्ष लगाओ, तो कोई बोले जो हैं उन्हें बचाओ

    Happy World Environment Day 2024

    8. विश्व पर्यावरण दिवस जरूर मनाएं

    अपने आस-पास कोई पेड़ लगाएं

    पॉलिथीन का प्रयोग न करे और

    बाजार घर से थैला लेकर जाएं।

    पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं!

    9. हरी दुनिया, पेड़ पौधों की दुनिया

    शुद्ध और स्वच्छ हवा-जल की दुनिया

    फूल जैसे खिले चेहरे की दुनिया

    काश हमारी होती ऐसी प्यारी दुनिया

    पर्यावरण दिवस 2022 की शुभकामनाएं

    10. लो आज इस जमीं को फिर से जन्नत बनाते हैं,

    रोज न सही आज तो दो चार पौधे लगाते हैं।

    विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई!

    ये भी पढ़ेंः- इस थीम के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है इस बार World Environment Day, इन वजहों से हुई थी इसे मनाने की शुरुआत