Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Habitat Day 2023: हर साल इस मकसद से बनाया जाता है हैबिटेट डे, जानें क्या है इसका इतिहास और थीम

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 08:14 AM (IST)

    World Habitat Day 2023 जीवन में घर का होना बहुत जरूरी होता है। घर सिर्फ सिर ढ़कने कि जगह ही नहीं देता बल्कि आपकी और आपके परिवार की कई यादें भी इसके सा ...और पढ़ें

    क्या है वर्ल्ड हैबिटाट डे 2023 की थीम और इतिहास
    क्या है वर्ल्ड हैबिटाट डे 2023 की थीम और इतिहास

    HighLights

    1. हर साल अक्टूबर के पहले सोमवार को वर्ल्ड हैबिटेट डे मनाया जाता है।
    2. इस साल यह 2 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।
    3. जानें क्या है इसका महत्व और थीम।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Habitat Day 2023: घर हमारी एक मौलिक जरूरत होती है, जहां हम अपने परिवार के साथ रहते हैं। घर की चार दीवारी धूप, सर्दी, बरसात से बचाने के साथ-साथ हमें अपनेपन का अहसास भी देती है। अच्छे जीवन के लिए एक अच्छे घर की जरूरत होती है। इसके साथ ही उसके आस-पास का माहौल भी बहुत मायने रखता है, लेकिन आज भी सभी के पास रहने के लिए घर नहीं है। यह एक बहुत गंभीर समस्या है। इस परेशानी को खत्म करने के लिए हर साल अक्टूबर के पहले सोमवार को वर्ल्ड हैबिटेट डे मनाया जाता है। इस साल यह दिन 2 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं क्या है इसका महत्व और इस साल की थीम।

    यह भी पढ़ें: घर की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 5 इंडोर प्लांट, मिट्टी की भी नहीं पड़ती जरूरत

    क्या है इसका इतिहास

    पहली बार वर्ल्ड हैबिटेट डे 1986 में केन्या में मनाया गया था, जिसकी थीम 'शेल्टर इस माय राइट' थी। इसके जरिए दुनिया भर में आवास और शहरों का विकास हो, इसका संदेश पहुंचाने कि कोशिश की गई थी। इसके बाद से हर साल यह अक्टूबर के पहले सोमवार को मनाया जाने लगा। इस साल इसका आयोजन अजरबैजान कर रहा है।

    क्यों मनाया जाता है

    हर इंसान के पास रहने के लिए घर हो और घर की स्थिति बेहतर हो इस बारे में लोगों में जागरूकता बढ़े इसलिए वर्ल्ड हैबिटेट डे मनाया जाता है। आप जहां रहते है और उसके आस-पास का माहौल आपके रहने और सोचने- समझने पर भी प्रभाव डालता है। इसलिए सभी के पास घर होना चाहिए और साथ-साथ उसकी स्थिति भी अच्छी होनी चाहिए। घर के आस-पास का वातावरण भी आपके विचारों पर प्रभाव डालता है इसलिए उसका भी ध्यान रखना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें: ये 4 डेकोरेटिव आइटम्स कम बजट में भी निखार सकते हैं घर की खूबसूरती!

    क्या है इस साल की थीम

    वैश्विक आर्थिक मंदी और कोविड-19 के प्रभाव से जूझते शहरों को ध्यान में रखते हुए इस साल कि थीम “Resilien Urban Economies: Cities as Drivers of Growth and Recovery” रखी गई है। इसके जरिए किसी भी देश के विकास में शहरों का कितना महत्वपूर्ण योगदान है, इस बात पर ध्यान खींचने कि कोशिश की गई है। शहरों को देश के विकास का इंजन मानते हुए यह संदेश देने कि कोशिश की जा रही है कि किन तरीकों से शहरों में विकास कर आर्थिक मंदी की समस्या का हल निकाला जा सकता है।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी