Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Laughter Day 2024: आखिर कैसे हुई थी वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाने की शुरुआत और क्यों हंसना है आपके लिए जरूरी

    Updated: Sat, 04 May 2024 06:10 PM (IST)

    हंसना सेहत के लिए अच्छा होता है यह तो आपने सुना होगा लेकिन क्या आपको पता है इसके और भी कई फायदे हैं। हर साल लोगों में हंसने के फायदे बताने और खुशियां ...और पढ़ें

    क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड लाफ्टर डे?
    क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड लाफ्टर डे?

    HighLights

    1. हर साल मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है।
    2. इस दिन को मनाने की शुरुआत भारत में मुंबई में हुई थी।
    3. हंसने से शारीरिक और मानसिक सेहत के साथ-साथ सामाजिक रिश्तों को भी फायदे मिलते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Laughter Day 2024: स्वस्थय रहने के लिए सिर्फ हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि तनाव मुक्त जीवन जीना भी महत्वपूर्ण होता है। स्ट्रेस की वजह से कई बीमारियों का खतरा कई गुणा बढ़ा जाता है और यही कारण है कि लोग स्ट्रेस कम करने के लिए लाफ्टर थेरेपी जैसी तकनीकों की मदद लेते हैं।

    दरअसल, हंसना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इससे न केवल शारीरिक लाभ मिलते हैं बल्कि, इससे आपके सामाजिक रिश्ते भी मधुर रहते हैं। इसलिए लोगों को हंसने के फायदे और महत्व के बारे में जागरुक करने के लिए हर साल वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है, जो इस साल 5 मई को है। आइए जानते हैं क्यों मनाया जाता है हर साल World Laughter Day और हंसना कैसे आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

    क्या है वर्ल्ड लाफ्टर डे का इतिहास?

    वर्ल्ड लाफ्टर डे हर साल मई के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1998 में हुई थी। दरअसल, इसके पीछे की कहानी कुछ ऐसी है कि इसकी शुरुआत हंसी योग आंदोलन के संस्थापक डॉ. मदन कटारिया ने की थी। फेशियल फीडबैक हाइपोथेसिस से प्रेरणा लेकर इन्होंने बताया कि चेहरे की हरकत, व्यक्ति के भावनाओं को प्रभावित करती है। इसी तरह इस दिन को सबसे पहले भारत में 10 मई 1998 को मुंबई में मनाया गया और आज दुनियाभर में लगभग 70 से ज्यादा देशों में इस दिन को मनाया जाता है।

    World Laughter Day 2024

    यह भी पढ़ें: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे और कब-कब जरूरी है हाथों को साफ करना

    क्या है वर्ल्ड लाफ्टर डे का उद्देश्य?

    इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य है, लोगों में एकता और सद्भावना का भावना को बढ़ावा देना। इस दिन को मनाने के पीछे एक उद्देश्य यह भी है कि लोगों के बीच खुशियां बांटी जाए। सिर्फ इतना ही नहीं, हंसने से सेहत भी दुरुस्त रहती है। इसलिए अगर आपने देखा हो, तो लोग पार्क जैसी जगहों पर सुबह या शाम को इकट्ठा होकर जोर-जोर से हंसते हैं।

    खबरें और भी

    क्या हैं हंसने के फायदे?

    • हंसने से तनाव कम होता है, जो सेहत के कई दुष्परिणामों से बचाने में मददगार होता है।
    • हंसने से आपका मूड अच्छा रहता है, जो आपके सामाजिक रिश्तों के लिए भी फायदेमंद है।
    • हंसने से सकारात्मकता बढ़ती है। इसलिए दोस्तों, सहकर्मियों और परिवारजनों के साथ हंसने से भावनात्मक संबंधों में भी सकारात्मकता आती है।
    • हंसने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, क्योंकि इससे स्ट्रेस हार्मोन कम होता है।
    • हंसने से आपका अपने काम पर भी फोकस बढ़ता है।
    • हंसने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे आपको अच्छा महसूस होता है।
    • हंसने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

    यह भी पढ़ें: नहीं चाहते इंटरमिटेंट फास्टिंग से हो सेहत को नुकसान, तो इन 10 जरूरी बातों का रखें ख्याल

    Picture Courtesy: Freepik