Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Teachers' Day: भारत में जहां 5 सितंबर, तो वहीं दुनिया के कई देश 5 अक्टूबर को मनाते हैं टीचर्स डे

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 02:28 PM (IST)

    World Teachers Day भारत में जहां हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वहीं वर्ल्ड टीचर्स डे का आयोजन 5 अक्टूबर को किया जाता है। शिक्षकों का ह ...और पढ़ें

    World Teachers' Day: विश्व शिक्षक दिवस की कैसे हुई थी शुरुआत व इस साल की थीम
    World Teachers' Day: विश्व शिक्षक दिवस की कैसे हुई थी शुरुआत व इस साल की थीम

    HighLights

    1. 5 अक्टूबर को मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस
    2. साल 1994 में हुई थी वर्ल्ड टीचर्स डे मनाने की हुई थी घोषणा
    3. हर साल एक नई थीम के साथ मनाया जाता है यह दिन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Teachers' Day: दुनिया के कई देशों में शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद जीवन में शिक्षकों के महत्व और जरूरत को याद दिलाना और उनके इस योगदान के लिए उनका धन्यवाद करना है। इस दिन शिक्षकों का सम्मान किया जाता है।

    यूनेस्को ने साल 1994 में 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद से हर साल यह दिन सेलिब्रेट किया जाने लगा। शिक्षकों का सम्मान, धन्यवाद करने के साथ-साथ इस दिन शिक्षकों को होने वाली समस्याओं पर भी बात- विचार किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस विश्व के 100 से भी ज्यादा देशों में मनाया जाता है।

    ऐसे हुई थी वर्ल्ड टीचर डे की शुरुआत

    अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 1966 में फ्रांस से शुरू किया गया था। ये वो वक्त था जब शिक्षकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, तो उनकी स्थिति में सुधार लाने के साथ-साथ शिक्षकों के लिए कुछ विशेष अधिकार बनाने का फैसला राष्ट्रीय संघ के यूनेस्को संगठन के द्वारा किया गया था। जिसके तहत 5 अक्टूबर 1966 में फ्रांस में एक संधि पर हस्ताक्षर हुआ था। इसका नाम 'टीचिंग टू फ्रीडम' था। जिसके बाद से शिक्षकों की सिचुएशन में काफी सुधार देखने को मिला। तब से फिर हर साल 5 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा।   

    वर्ल्ड टीचर डे 2023 की थीम

    विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर यूनेस्को की ओर से एक थीम रखी जाती है। जिस पर विश्व शिक्षक दिवस के मौके पर सभी देश विचार-विमर्श करते हैं और शिक्षा व शिक्षक की स्थिति को कैसे और सुधारा जाए इस पर काम किया जाता है। इस साल यानी 2023 की थीम है “शिक्षा का परिवर्तन शिक्षकों के साथ शुरू होता है”।

    खबरें और भी

    वैसे आपको बता दें, जैसे भारत में 5 अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है, वैसे ही कई देशों में भी अलग-अलग तारीखों पर इसे सेलिब्रेट किया जाता है। जैसे-संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और कई अन्य देश हर साल 5 अक्टूबर को इस दिन को मनाते हैं, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया इसे अक्टूबर के आखिरी शुक्रवार को मनाता है।

    Pic credit- freepik