Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Drinks For Summer: गर्मियो के मौसम में घर पर जरूर बनाएं ये 5 ड्रिंक्स, सेहत के साथ मिलेगा स्वाद

    Updated: Sat, 25 May 2024 04:42 PM (IST)

    गर्मियों के मौसम में ऐसे शरबत पिए जाने चाहिए जिनसे आपके शरीर की पानी की कमी पूरी हो। साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। आप अपने घर में भी आसानी से हेल ...और पढ़ें

    गर्मियों में घर पर बनाएं ये ड्रिंक्स। (Image Credit - Freepik)
    गर्मियों में घर पर बनाएं ये ड्रिंक्स। (Image Credit - Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों के मौसम में शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है।
    2. इसके लिए हर किसी को पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए।
    3. हाइड्रेशन के लिए घर में हेल्दी शरबत जैसे सत्तु का शरबत और कोकोनट वॉटर शेक भी बनाया जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में शरबत या जूस पीना हर किसी को पसंद होता है। यह शरबत शरीर में ठंडक के साथ ताजगी भी देते हैं। गर्मियों की तपती धूप में शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। पानी की जगह ज्यादातर लोग शरबत (5 Healthy Drinks For Summer) या किसी फल के रस को पीना पसंद करते हैं।

    आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ शरबत लेकर आए हैं, जिन्हें आप आसानी से घर में बना सकते हैं और गर्मियों के मौसम में ताजगी का अहसास ले सकते हैं। ये सभी शरबत गर्मियों में रिफ्रेश करने के लिए सही हैं। आप अपने स्वाद के अनुसार इन्हें तैयार कर सकते हैं और इनका आनंद ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक्स से नहीं बल्कि, इन 6 तरह के मिलेट ड्रिंक्स से दें गर्मी को मात

    गर्मियों में पी जाने वाले शर्बतों के नाम

    तरबूज और नारियल पानी का शरबत

    तरबूज का रस और नारियल पानी मिलाकर एक स्वादिष्ट शरबत बनाया जा जाता है। यह शरबत स्वाद के साथ-साथ शरीर को काफी पोषण भी देता है। इस शरबत को आसानी से घर में बनाया जा सकता है।

    आम पन्ना

    आम पन्ना एक प्रसिद्ध भारतीय शरबत है जो गर्मियों के मौसम में पसंद की जाती है। यह स्वादिष्ट शरबत कच्चे आम, पुदीना, नमक, और शक्कर को मिलाकर बनाया जाता है। इसका खट्टा-मीठा मसालेदार स्वाद हर किसी को बहुत पसंद आता है।

    खबरें और भी

    संतरे का शरबत

    संतरे का शरबत एक अन्य लोकप्रिय और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, जो गर्मियों के मौसम में पसंद किया जाता है। इसे संतरे के रस, पानी, नमक और शक्कर के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है। संतरे को ड्रिंक के तौर पर लेने से शरीर को विटामिन सी (Vitamin c) जैसे पोषक तत्व भी मिलते हैं।

    कोकोनट वॉटर शेक

    कोकोनट वॉटर को ब्लेंडर में फलों के साथ मिलाकर बनाया गया शेक गर्मियों में शरबत के तौर पर पिया जाने वाला एक अच्छा विकल्प है। यह शरबत शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ एनर्जी भी देता है।

    यह भी पढ़ें - गर्मियों में यह 8 ड्रिंक्स रखेंगी आपको फिट और कूल-कूल!

    सत्तू का शरबत

    सत्तू का शरबत गर्मियों में पिए जाने वाले हेल्दी शरबत में से एक है। सत्तु प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स होता है। इसे पानी और शक्कर के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इस शरबत को स्वादानुसार नमकीन तरीके से बनाकर भी पिया जा सकता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।