Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट में बनाएं ये 5 तरह के पराठे, स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी मिलेगा फायदा

    Updated: Thu, 06 Nov 2025 09:32 AM (IST)

    बच्चों के ब्रेकफास्ट के लिए पराठे अच्छा ऑप्शन हैं। आलू, गोभी, चुकंदर आदि से बने पराठे न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते ह ...और पढ़ें

    ब्रेकफास्ट में ट्राई करें ये टेस्टी पराठे (Picture Courtesy: Freepik)

    ब्रेकफास्ट में ट्राई करें ये टेस्टी पराठे (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. ब्रेकफास्ट के लिए पराठे अच्छा ऑप्शन हैं

    2. आलू, गोभी जैसी कई सब्जियों का पराठा बनाया जा सकता है

    3. बच्चों के लिए अलग-अलग शेप के पराठे बना सकते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह का नाश्ता बच्चों के दिनभर के पोषण में अहम भूमिका निभाता है। ब्रेकफास्ट के लिए पराठे काफी अच्छा ऑप्शन हैं। ये न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पौष्टिक भी होते हैं। आइए जानते हैं बच्चों के लिए बनने वाले 5 तरह के पराठों के बारे में जो उन्हें सेहतमंद और एनर्जेटिक बनाए रखेंगे।

    आलू के पराठे

    आलू के पराठे बच्चों की पहली पसंद माने जाते हैं। इन्हें बनाने के लिए उबले आलू को मसलकर उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और हरी धनिया मिलाएं। इस मिश्रण को आटे में भरकर पराठा बेल लें। मक्खन या घी में तवे पर सेंक कर परोसें। आलू कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स है, जो बच्चों को एनर्जी देता है।

    Aaloo paratha

    (Picture Courtesy: Freepik)

    मटर के पराठे

    सर्दियों के मौसम में मटर के पराठे बच्चों के लिए खासतौर पर फायदेमंद होते हैं। हरे मटर को उबालकर मसल लें और उसमें हरा धनिया, अदरक-लहसुन का पेस्ट और मसाले डालकर भरवां पराठा तैयार करें। मटर प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है जो बच्चों के विकास में मददगार होता है।

    matar paratha

    (Picture Courtesy: Freepik)

    मेथी के पराठे

    मेथी के पराठे स्वाद के साथ-साथ सेहत का खजाना हैं। ताजी मेथी के पत्तों को बारीक काटकर आटे में मिलाएं और सीधा पराठा बनाएं। मेथी में आयरन, कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है और बच्चों में एनीमिया की कमी को दूर करती है।

    खबरें और भी

    methi paratha

    (Picture Courtesy: Freepik)

    गोभी के पराठे

    गोभी के पराठे बनाने के लिए बारीक कटी हुई गोभी में नमक, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर भरावन तैयार करें। गोभी विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है। कुरकुरे पराठों का स्वाद बच्चों को खूब भाता है।

    Gobhi paratha

    (Picture Courtesy: Freepik)

    चुकंदर के पराठे

    चुकंदर के पराठे न केवल आकर्षक गुलाबी रंग के होते हैं, बल्कि पोषण से भी भरपूर होते हैं। कद्दूकस किए हुए चुकंदर को आटे में मिलाएं और पराठा बनाएं। चुकंदर आयरन और फोलेट का अच्छा सोर्स है, जो बच्चों के मानसिक विकास में सहायक होता है।

    Beetroot paratha

    (Picture Courtesy: Freepik)

    पराठे बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें

    • पराठों को ज्यादा तेल में तलने के बजाय हल्के घी या तेल में सेंकें।
    • मसालों का इस्तेमाल और मात्रा बच्चों की उम्र के अनुसार ही करें।
    • पराठों के साथ दही या छाछ जरूर परोसें जिससे पाचन आसान हो जाए।
    • पराठों को आकर्षक आकार में बनाएं, ताकि बच्चों का ध्यान आकर्षित हो।