यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारत के 9 शहर, कोई है अपने खाने के लिए मशहूर तो कोई जाना जाता है अपनी जगहों या कपड़ों के लिए...
हम जब भी घूमने जाने की प्लानिंग करते हैं तो अक्सर ऐसी जगहों को चुनते हैं जहां कुछ देखने को खास हो कुछ खाने को या फिर कपड़ों में कुछ खास मिलता हो। इसलि ...और पढ़ें

HighLights
- भारत के हर शहर की अपनी एक खासियत है।
- कुछ अपने खाने के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ कपड़ों या फिर सैर सपाटे के लिए।
- घूमने का प्लान बनाने से पहले जगहों के बारे में रिसर्च जरूर करें।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत विभिन्नताओं का देश है और यहां के अलग-अलग राज्य की अपनी खासियत है। भारत के हर एक कोने अपनी किसी न किसी खूबी के लिए जाने जाते हैं। इसलिए अगर आप भारत में कहीं भी घूमने का प्लान बनाएं तो सबसे पहले उस जगह की खासियत का पता करें। रिसर्च करें और फिर उस जगह जा कर उस खासियत को एक्सप्लोर करें। फिर चाहे वो वहां का रहन-सहन हो, खानपान हो या फिर कोई लोक कला हो।
जानते हैं ऐसे ही भारत के कुछ जगहों की फेमस बातें
1. बनारस: बनारस आने पर जान लें कि यहां की बनारसी साड़ी विश्वप्रसिद्ध है। इसके बाद यहां आने पर बनारसी पान और कचौड़ी सब्ज़ी का आनंद जरूर लें।
यह भी पढ़ें: ‘द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया’ कहलाती हैं Kumbhalgarh Fort की दीवारें
2. लखनऊ: लखनऊ अपने टुंडे कबाबी के लिए तो फेमस है ही लेकिन अगर आप इस जगह से अपने प्रियजनों के लिए कुछ लेकर जाना चाहते हैं तो आप ले जाएं यहां के चिकन के कपड़े। यहां चिकन के कुर्ते, साड़ी, सूट बड़े चाव से पहने जाते हैं।
3. जयपुर: यहां की मीनाकरी डिजाइन के आइटम, घेवर, लहरिया साड़ी, मोजरी और ब्लू पॉटरी बहुत ही फेमस है। जब भी जयपुर जाएं तो यहां की पारंपरिक कई तरीके के राजस्थानी खाने का आनंद भी जरूर लें।
4. केरल: देश का यह शहर अपने मसालों के लिए जाना जाता है। यहां सभी तरह के मसाले बनते हैं और यहां जाने पर आपको ताज़े गर्म मसाले मिलते हैं, जिनका ज़ायका ही अलग होता है। यहां के केले के चिप्स और नारियल के कई तरह के प्रोडक्ट्स खरीदना न भूलें।
5. छत्तीसगढ़: यहां बैंबू से बने हैंडमेड क्राफ्ट बहुत फेमस हैं। बस्तर के ढोकरा हैंडिक्राफ्ट, ट्राइबल जूलरी जरूर खरीदें।
6. असम: यहां की चाय के बारे में कौन नहीं जानता। लेकिन आसमीज़ जूलरी, सिल्क और हैंडलूम के प्रोडक्ट्स भी बहुत फेमस हैं।
यह भी पढ़ें: नहीं हैं ज्यादा छुट्टियां तो वीकेंड में घूमें राजस्थान की ये खूबसूरत जगह
7. सिक्किम: यहां के वुलन कार्पेट और पेंटिंग बहुत फेमस हैं। यहां की चाय भी बहुत अच्छी होती है।
8. पंजाब: पंजाबी जूती, चूड़ा और पंजाबी सूट बहुत ही फेमस हैं और पूरे भारत में महिलाएं इसे एक ट्रेंड की तरह पहनती हैं। यहां का खानपान, तरह-तरह के पराठे और लस्सी के बारे में तो सभी जानते हैं।
9. गोवा: यह लगभग सभी भारतीय की पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन है। यहां काजू, कोकुम शर्बत, टेराकोटा पॉटरी आदि बहुत फेमस हैं।