Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केरल का जायका: जरूर चखें यहां की इन 9 शाकाहारी व्यंजनों का स्वाद, उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे आप

    Updated: Sun, 04 Jan 2026 05:52 PM (IST)

    केरल, जिसे 'भगवान का अपना देश' कहा जाता है, अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी मशहूर है। अक्सर लोग सोचते हैं कि यहां केवल ...और पढ़ें

    केरल की इन डिशेज का जरूर लें स्वाद (AI Generated Image)

    केरल की इन डिशेज का जरूर लें स्वाद (AI Generated Image)

    HighLights

    1. केरल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है

    2. केरल का खान-पान भी काफी लाजवाब होता है

    3. यहां कई शाकाहारी व्यंजन भी ट्राई कर सकते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। केरल, जिसे God's Own Country भी कहा जाता है, न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है, बल्कि अपने जायके के लिए भी दुनिया भर में जाना जाता है। अक्सर लोगों को लगता है कि केरल का खान-पान सिर्फ नॉन-वेज तक सीमित है, लेकिन सच तो यह है कि यहां का शाकाहारी व्यंजन इतने लजीज हैं कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

    साथ ही, आपको वेजिटेरियन डिशेज के काफी ऑप्शन भी मिल जाएंगे। इसलिए अगर आप केरल घूमने जाएं, तो यहां की इन 9 शाकाहारी डिशेज का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें।

    केरल साध्या 

    Sadya

    (Picture Courtesy: Instagram)

    केरल की यात्रा 'साध्या' के बिना अधूरी है। यह एक पारंपरिक भोज है, जिसे केले के पत्ते पर परोसा जाता है। इसमें चावल के साथ पारिप्पु, सांभर, अवियल, थोरन, ओलन और पायसम जैसे कई व्यंजन होते हैं। यह केवल खाना नहीं, बल्कि केरल की संस्कृति का अनुभव है।

    अवियल 

    Avial

    (Picture Courtesy: Instagram)

    साध्या का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा 'अवियल' है। यह कई तरह की अलग-अलग सब्जियों, नारियल और दही का एक अनोखा मिश्रण है। इसमें करी पत्ते और नारियल तेल का तड़का इसके स्वाद को दोगुना कर देता है। 

    केरल परोटा और वेज कोरमा 

    Kerala Parotta and veg kurma

    (Picture Courtesy: Instagram)

    मैदे से बना यह लच्छेदार और कुरकुरा पराठा केरल की गलियों का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। जब इसे नारियल के दूध और मसालों से बनी गाढ़ी 'वेज कोरमा' के साथ परोसा जाता है, तो यह स्वाद का एक बेहतरीन संतुलन बनाता है।

    एरिसेरी 

    Erissery

    (Picture Courtesy: Instagram)

    कद्दू और बीन्स से बनने वाली यह डिश मीठे और तीखेपन का अनोखा मेल है। भुने हुए नारियल का इस्तेमाल इसे एक सोंधी खुशबू और दरदरा टेक्सचर देता है। इसे आमतौर पर चावल के साथ खाया जाता है।

    इडियप्पम

    Idiyappam

    (Picture Courtesy: Instagram)

    इसे 'स्ट्रिंग हॉपर्स' भी कहा जाता है। यह चावल के आटे से बनी बारीक नूडल्स जैसी डिश है जिसे भाप में पकाया जाता है। यह दिखने में जितना सुंदर है, खाने में उतना ही हल्का और आसानी से पचने वाला।

    खबरें और भी

    पुट्टू और कडाला करी 

    Puttu and kadala Curry

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह केरल का सबसे पसंदीदा नाश्ता है। 'पुट्टू' पिसे हुए चावल और नारियल से बना एक स्टीम्ड सिलेंडर होता है, जिसे काले चने की तीखी ग्रेवी यानी 'कडाला करी' के साथ खाया जाता है। यह आपको दिन भर एनर्जी से भरपूर रखता है।

    अप्पम और वेज स्टू 

    Appam and Stew

    (Picture Courtesy: Instagram)

    अप्पम एक नरम सेंटर और कुरकुरे किनारों वाली चावल की पैनकेक जैसी डिश है। इसे जब दालचीनी और लौंग की खुशबू वाले 'कोकोनट मिल्क स्टू' के साथ खाया जाता है, तो यह मुंह में जाते ही घुल जाता है।

    पलाड़ा पायसम 

    palada payasam

    (Picture Courtesy: Instagram)

    मीठे के शौकीन लोगों को यह डिश खूब पसंद आएगी। चावल के फ्लेक्स, दूध और चीनी से बनी यह खीर घंटों तक धीमी आंच पर पकाई जाती है, जिससे इसका रंग गुलाबी और स्वाद मखमली हो जाता है।

    परिप्पु वड़ा 

    parippu vada

    (Picture Courtesy: Instagram)

    शाम की चाय के साथ अगर गरमा-गरम परिप्पु वड़ा' मिल जाए, तो मजा आ जाता है। दाल और मसालों से बना यह वड़ा बाहर से बेहद क्रिस्पी और अंदर से नरम होता है।