Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चिकन करी ही नहीं, इससे बनी ये डिशेज भी हैं बेहद लाजवाब, एक बार जरूर करें ट्राई

    Updated: Sun, 23 Jun 2024 11:00 AM (GMT+05:30)

    चिकन स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी लाजवाब होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ऐसे में अगप आप चिकन करी के ह ...और पढ़ें

    चिकन करी ही नहीं बल्कि ये Chicken Dishes भी हैं लाजवाब (Picture Courtesy: Freepik)
    चिकन करी ही नहीं बल्कि ये Chicken Dishes भी हैं लाजवाब (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. चिकन में प्रोटीन, कार्ब्स और विटामिन बी पाया जाता है।
    2. यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
    3. इससे आप चिकन करी के अलावा और भी कई डिशेज बना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Chicken Recipes: नॉन वेजिटेरियन लोगों को चिकन खाना काफी पसंद होता है। चिकन सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होता, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। चिकन में लीन प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है। साथ ही, यह विटामिन बी का भी बेहतरीन स्त्रोत होता है। इसलिए चिकन खाना सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर आप सिर्फ चिकन करी खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो हम आपको चिकन से बनी कुछ ऐसी डिशेज के बारे में बताने वाले हैं, जो स्वाद में इतनी लाजवाब होती हैं कि इन्हें खाकर आप अपनी उंगलियां चाट जाएंगे। आइए जानें चिकन से बनने वाली कुछ लजीज डिशेज के बारे में।

    चिली चिकन

    चिली चिकन इंडियन चाइनीज डिश है। इसे आप पार्टी में स्टार्टर्स के रूप में सर्व कर सकते हैं। इस डिश को बनाने के लिए बोनलेस चिकन को टैंगी चिली सॉस के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इसे आप फ्राइड राइस के साथ भी खा सकते हैं। इसके अलावा, हाका नूडल्स और शेज्वाइन फ्राइड राइस के साथ भी आप इसे खा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी Maggi Masala, मिनटों में बनकर हो जाएगा तैयार

    चिकन पकौड़ा

    मॉनसून दस्तक देने वाला है और ऐसे मौसम में चाय के साथ पकौड़े खाना काफी मजेदार होता है। ऐसे में अगर आप आलू और गोभी के पकौड़ों से बोर हो चुके हैं, तो आप चिकन के पकौड़े भी खा सकते हैं। ये बेहद स्वादिष्ट होते हैं। इसे आप पार्टी में भी सर्व कर सकते हैं।

    हैदराबादी चिकन बिरयानी

    चिकन से बनने वाली सबसे मशहूर डिशेज में हैदराबादी बिरयानी का नाम भी शामिल है। इस डिश को आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। चिकन से बनने वाली इस डिश में मसालों का ऐसा बेहतरीन स्वाद होता है कि जो इसे एक बार खा लेता है, वह इसका दीवाना हो जाता है।

    खबरें और भी

    चिकन मलाई कबाब

    चिकन मलाई कबाब एक बेहद टेस्टी डिश है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। पुदीने की चटनी के साथ इस डिश का स्वाद और बेहतर हो जाता है। इस डिश को भी आप पार्टी में एपिटाइजर की तरह सर्व कर सकते हैं। मलाई और काजू के इस्तेमाल के कारण यह काफी क्रीमी टेस्ट करता है, जो आपके टेस्ट बड्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं होंगे।

    यह भी पढ़ें: रात के बासी चावलों को फेंकने के बदले, बना लें उनसे ये 5 टेस्टी डिशेज