Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amla Recipe: सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खाएं आंवले से बनी ये स्वादिष्ट चीजें

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 01:51 PM (IST)

    Amla Recipe विटामिन-सी से भरपूर आंवला सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे आप संक्रमण ...और पढ़ें

    Amla Recipe: सर्दियों में जरूर ट्राई करें ये डिशेज
    Amla Recipe: सर्दियों में जरूर ट्राई करें ये डिशेज

    HighLights

    1. आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट का समृद्ध स्रोत है।
    2. सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आंवले को कई तरीकों से खा सकते हैं।
    3. इससे इमयून सिस्टम मजबूत होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Amla Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए कई तरह की चीजें खाने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना काफी जरूरी है, जिससे आप संक्रमण से बच सकते हैं। आंवला को सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है। आप इस मौसम में इससे कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपी बना सकते हैं, जिन्हें खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और सर्दी-खांसी की समस्या से बच सकते हैं।

    मुरब्बा

    सर्दियों में लोग आंवले का मुरब्बा खाना खूब पसंद करते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भरपूर होता है। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। सबसे पहले आंवले को नींबू और पानी के घोल में रातभर के लिए भिगो दें। अगले दिन आंवले को नरम होने तक पकाएं। एक अलग बर्तन में चीनी का चाशनी तैयार करें। इसमें एक चम्मच इलायची पाउडर डालें, इसके बाद उबले हुए आंवले को डालें। गैस पर कुछ मिनट के लिए पकाएं। तैयार है आंवले का मुरब्बा।

    यह भी पढ़ें: लेना चाहते हैं स्वाद और सेहत का एक साथ आनंद, तो तिल की डिशेज को बनाएं अपने स्नैक्स का हिस्सा

    हलवा

    आंवले का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले इसे उबाल लें, अब इनके बीज अलग कर दें। आंवले के गूदे को मैश कर लें, इसके बाद एक कड़ाही गर्म करें, इसमें घी डालें। जब पिघल जाए, तो इसमें मैश किए हुए आंवले को मिक्स करें। इसे अच्छी तरह भून लें। इसमें इलायची पाउडर और चीनी मिलाएं। इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकाएं। सर्दियों में आंवला का हलवा खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

    चटनी

    आप सर्दियों में आंवले की चटनी से अपने खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं। इसे बनाने के लिए धनिया के पत्तियों को बारीक काट लें, चाकू की मदद से आंवले को काट लें, इसके बाद ग्राइंडर में इसे डालें, बारीक कटे लहसुन और हरी मिर्च भी डाले। इन सामग्रियों को बारीक पीस लें, फिर इस मिश्रण में एक चम्मच सरसों का तेल और स्वादानुसार नमक मिक्स करें, तैयार है आंवले की चटनी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:  सर्दियो में नाश्ते के लिए बनाएं ओट्स की ये 3 तरह की लजीज डिश

    Pic Credit: Freepik