विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्मियों में उबल रहा है आपका पेट? ट्राई करें 5 नेचुरल ड्र‍िंक्‍स; Acidity से भी द‍िलाएंगे राहत

Published: Sat, 17 May 2025 09:37 AM (IST)

बढ़ती गर्मी में पेट को कई द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट का खास ध्‍यान ...और पढ़ें

गर्मियों में पेट को ठंडा रखेंगे ये ड्रि‍ंक्‍स। (Image Credit- Freepik)
गर्मियों में पेट को ठंडा रखेंगे ये ड्रि‍ंक्‍स। (Image Credit- Freepik)

HighLights

  1. गर्मियों में लोग एसिडिटी से परेशान हो जाते हैं।
  2. ऐसे में पेट में भारीपन महसूस होने लगता है।
  3. कुछ ड्र‍िंक्‍स आपको राहत द‍िला सकते हैं।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। इन दि‍नों गर्मी अपना प्रचंड रूप द‍िखा रही है। ये मौसम अपने साथ कई बीमार‍ियां लेकर आता है। ऐसे में सेहत का कुछ ज्‍यादा ही ख्‍याल रखने की सलाह दी जाती है। अगर आपको च‍िलच‍िलाती धूप और गर्मी से राहत चाह‍िए तो हेल्‍दी चीजाें को डाइट में शाम‍िल करें। गर्मी को फलों का सीजन कहा जाता है। ऐसे में आप रसीले फलों को जरूर खाएं। इससे आपकी बॉडी भी हाइड्रेट रहेगी। साथ ही आपको सभी जरूरी पोषण म‍िलेगा।

गर्मी में ज्‍यादातर पेट की समस्‍या देखने को म‍िलती है। गैस, कब्ज या एस‍िडि‍टी के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है। ऐसे में आज हम अपने इस लेख में एस‍िड‍िटी के बारे में बात करेंगे। कुछ ऐसे नेचुरल ड्र‍िंक्‍स हैं जो एस‍िड‍िटी की समस्‍या से राहत द‍िलाने में मददगार माने जाते हैं। आइए उन ड्रि‍ंक्‍स के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं-

छाछ

छाछ एक हेल्‍दी ड्र‍िंक है जि‍से गर्मी में जरूर पीना चाह‍िए। ये जहां शरीर काे ठंडा रखता है, वहीं ये पेट से जुड़ी समस्‍याओं से भी राहत द‍िलाता है। ये एसिडिटी से भी राहत दिलाता है। इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम को हेल्‍दी रखते हैं। इसे दही और कुछ मसालों से बनाया जाता है। आप द‍िन एक ग‍िलास छाछ जरूर प‍िएं।

खीरे का जूस

गर्मी में खीरा खाने की सलाह जरूर दी जाती है। इसमें पानी की मात्रा भी करीब 90 प्रत‍िशत होता है। इसे ज्‍यादातर लोग सलाद या रायता के रूप में खाते हैं। एक बार आप इसका जूस भी ट्राई करें। इससे एस‍िड‍िटी की समस्‍या से नि‍जात पा सकते हैं। इससे डाइजेशन भी बेहतर होता है। साथ ही इसमें कैलोरी भी बेहद कम होता है ज‍िससे आपको वजन कम करने में भी आसानी होती है।

य‍ह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में भी हीट को बीट करेंगी ये 5 तरह की स्‍मूदी, बॉडी रहेगी कूल-कूल; जानें रेस‍िपी

नींबू पानी

नींबू पेट से जुड़ी द‍िक्‍कतों से राहत द‍िलाने में रामबाण से कम नहीं है। इसमें विटामिन सी और बी के अलावा फॉस्फोरस, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे म‍िनरल्‍स पाए जाते हैं। अगर आप गर्मियों में रोजाना नींबू पानी पीते हैं तो पेट से जुड़ी द‍िक्‍कतें दूर होती हैं। साथ ही ये वेट लॉस करने में भी फायदेमंद माना जाता है।

नारियल पानी

नारियल पानी में गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। ये पेट के ल‍िए भी लाभदायक माना जाता है। खासकर पेट के एसिड को संतुलित करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम पेट की जलन से राहत द‍िलाते हैं। ऐसे में आपको गर्मियों में ताजे नार‍ियल का पानी द‍िन में एक बार जरूर पीना चाह‍िए। इसका स्‍वाद भी बेहद अच्‍छा होता है।

सौंफ का पानी

सौंफ की तासीर ठंडी होती है। इस कारण गर्मियों में इसका खूब इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। इसमें ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो पेट को दुरुस्‍त रखते हैं। अगर आपको एसिडिटी और कब्ज की समस्या है तो सौंफ का पानी आपको राहत द‍िला सकता है।

यह भी पढ़ें: जब बचे हुए तंदूरी च‍िकन से बना द‍िया गया था Butter Chicken, बंटवारे से जुड़ी है इसकी द‍िलचस्‍प कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।