Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Royals के बाद छाया Bhumi Pednekar का बन मस्का-लव! आप भी Bun से बना सकते हैं कई रेस‍िपीज

    Updated: Sat, 31 May 2025 04:28 PM (GMT+05:30)

    एक्‍ट्रेस भूम‍ि पेडनेकर इन द‍िनों अपनी सीरीज The Royals को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर बन मस्का खाते हुए एक वीड‍ियो शेयर ...और पढ़ें

    भूम‍ि को बेहद पसंद है चाय के साथ बन मस्‍का। (Image Credit- Instagram)
    भूम‍ि को बेहद पसंद है चाय के साथ बन मस्‍का। (Image Credit- Instagram)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। 9 मई को Netflix पर The Royals सीरीज र‍िलीज हुई है। इस सीरीज में रोमांस और शाही लुक दोनों ही देखा जा सकता है। इसका हर फ्रेम आपको रॉयल्‍टी का एहसास द‍िलाता है। इस सीरीज में कुल आठ एप‍िसोड हैं। द रॉयल्‍स में मुख्‍य क‍िरदार में एक्‍टर ईशान खट्टर और एक्‍ट्रेस भूम‍ि पेडनेकर और नोरा फतेही हैं।

    आपको बता दें क‍ि जबसे इस सीरीज को रि‍लीज क‍िया गया है, तभी से भूमि‍ पेडनेकर और ईशान खट्टर की खूब चर्चा हो रही है। यूट्यूब से लेकर इंस्‍टाग्राम पर भी इस सीरीज का गाना 'तू तू है वही द‍िल ने ज‍िसे अपना कहा' छाया हुआ है। इन दोनों लाेगाें की खूब तारीफें भी हो रही हैं। इसी बीच एक्‍ट्रेस भूम‍ि पेडनेकर ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट शेयर क‍िया है ज‍िसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

    इंस्‍टाग्राम पर शेयर क‍िया पोस्‍ट

    आपको बता दें क‍ि इंस्‍टाग्राम पर शेयर क‍िए गए इस पोस्‍ट में Bhumi Pednekar को बन मस्‍का खाते हुए और चाय की चुस्‍की लेते हुए देखा जा सकता है। इस व‍ीड‍ियो में भूम‍ि कह रहीं हैं- ब्रेड बटर एंड चाय! अल्टीमेट- अल्‍टीमेट। इसके अलावा उन्‍होंने कैप्‍शन में ल‍िखा क‍ि बन मस्का और चाय मुझे हाई कर देते हैं!

    चाय के शौकीनों की कमी नहीं

    जैसा क‍ि आपको मालूम है क‍ि भारत में चाय के शौकीनों की कमी तो है नहीं। ऐसे में गरमा-गरम चाय के साथ मक्‍खन लगा बन मस्का मिल जाए, तो समझो दिन ही बन जाए। ये कॉम्बो न सिर्फ सर्दियों की सुबह को खास बना देता है, बल्कि बरसात के मौसम में भी दिल को सुकून देता है। सेम यही फील‍िंग भूमि पेडनेकर को भी है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar)

    भूम‍ि ने द‍िए कई पोज

    इंस्‍टाग्राप पर शेयर क‍िए गए पोस्ट में भूमि एक प्लेट में बन मस्का और चाय के साथ पोज देती हुई नजर आ रहीं हैं। वहीं दूसरी तस्‍वीर में उन्‍हें चाय और बन मस्‍का को प्‍यार से न‍िहारते हुए देखा जा सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि आप अपने घर पर स्‍वाद‍िष्‍ट चाय के साथ बन मस्‍का कैसे बना सकते हैं।

    य‍ह भी पढ़ें: इस रेसिपी से मिनटों में बनाएं चीनी का पराठा, मिलेगा दादी-नानी के हाथों वाला स्वाद

    बन मस्‍का बनाने की रेसि‍पी

    आपको चार बन लेना है। इन्‍हें बीच से काटकर अलग कर दें। अब एक बाउल में आपको बटर, फ्रेश क्रीम और टूटी फ्रूटी को अच्‍छे से म‍िक्‍स कर लेना है। अब इस म‍िक्‍सचर को बन के अंदर लगाना है। इसके बाद सभी बन को आपस में जोड़ देना है। आप इसे गरमा गरम चाय के साथ खा सकते हैं।

    बन से बना सकते हैं ये भी डि‍शेज

    • वड़ा पाव
    • पाव भाजी
    • बन पोहा
    • चीज बन
    • मसाला बन

    य‍ह भी पढ़ें: अखरोट को घुन और कीड़े लगने से बचाएंगे 5 टिप्स, सालभर रहेंगे फ्रेश और कुरकुरे