Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साधारण कढ़ी से हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें कोफ्ता कढ़ी; चावल और रोटी दोनों के साथ लगती है लाजवाब

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 12:52 PM (IST)

    अगर आप साधारण पकौड़े वाली कढ़ी खाकर बोर हो गए हैं, तो आप लंच के लिए कोफ्ता कढ़ी ट्राई कर सकते हैं। यह स्वाद में काफी लजीज होती है। ...और पढ़ें

    लंच के लिए परफेक्ट है कोफ्ता कढ़ी (AI Generated Image)

    लंच के लिए परफेक्ट है कोफ्ता कढ़ी (AI Generated Image)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नॉर्थ इंडिया में कढ़ी एक ऐसा कम्फर्ट फूड है, जिसे हर घर में बड़े शौक से बनाया जाता है और खाया भी खूब चाव से जाता है। आमतौर पर हम सादा पकौड़े वाली कढ़ी बनाते हैं, लेकिन अगर आप अपनी कढ़ी को एक खास ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो आप कोफ्ता कढ़ी ट्राई कर सकते हैं। 

    मुलायम कोफ्ते और खट्टी-तीखी कढ़ी का कॉम्बिनेशन आपके लंच को लाजवाब बना देगा। आइए जानें कोफ्ता कढ़ी बनाने की एकदम आसान रेसिपी। 


    कोफ्ता कढ़ी रेसिपी रेसिपी

    कोफ्ता कढ़ी खाने में काफी स्वादिष्ट होती है और इसे चावल या रोटी किसी के साथ भी सर्व किया जा सकता है

    कुल समय : 40 mins
    तैयारी का समय : 15 mins
    पकाने का समय :25 mins
    कोर्स : Main Course
    कैलोरी : 1800
    सर्विंग : 2 लोगों के लिए
    व्यंजन : Indian

    कोफ्ता कढ़ी रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

    • कोफ्ते के लिए-
    • घिसी हुई लौकी- 1 कप
    • बेसन- 4 से 5 बड़े चम्मच
    • हरी मिर्च- 1
    • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
    • आधा चम्मच हल्दी
    • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    • स्वादानुसार नमक
    • एक चुटकी हींग
    • तेल- कोफ्ते तलने के लिए
    • कढ़ी के घोल और तड़के के लिए-
    • खट्टा दही या छाछ- 1 कप
    • बेसन- 3 बड़े चम्मच
    • पानी- 3 से 4 कप
    • 1 चम्मच राई
    • 1 चम्मच मेथी दाना
    • 1 चम्मच जीरा
    • 1/4 चम्मच हींग
    • कढ़ी पत्ता- 8-10
    • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
    • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
    • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    • 1 चम्मच धनिया पाउडर
    • नमक- स्वादानुसार
    • हरा धनिया
    • देसी घी

    कोफ्ता कढ़ी रेसिपी बनाने की विधि:

    1

    सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी का एक्स्ट्रा पानी निचोड़ लें और एक बर्तन में लौकी, बेसन, हरी मिर्च, हरा धनिया और कोफ्ते के सभी सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें। ध्यान रहे, इसमें पानी अलग से न डालें। अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल कोफ्ते बना लें।

    2

    इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और इन कोफ्तों को मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। तलने के बाद इन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।

    3

    अब एक बड़े बर्तन में फेंटा हुआ दही या छाछ और 3 चम्मच बेसन डालें। इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मथ लें, ताकि कोई गुठली न रहे। अब इसमें 3 से 4 कप पानी मिलाकर एक पतला घोल तैयार कर लें।

    4

    अब एक भारी तले की कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें मेथी दाना, जीरा, राई, हींग और कढ़ी पत्ता डालकर चटकाएं।

    5

    इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर आधा मिनट भूनें और फिर आंच को धीमा करें और बेसन-दही का तैयार घोल कढ़ाई में डालें। डालते समय कढ़ी को लगातार चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं।

    6

    कढ़ी में उबाल आने तक इसे लगातार चलाते रहें। उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें और स्वादानुसार नमक डालें।

    7

    अब कढ़ी को धीमी आंच पर कम से कम 20-25 मिनट तक पकने दें।

    8

    जब कढ़ी अच्छी तरह पक जाए और गाढ़ी हो जाए, तब इसमें तैयार किए गए कोफ्ते डाल दें। कोफ्ते डालने के बाद कढ़ी को सिर्फ 3 से 4 मिनट ही पकाएं, ताकि कोफ्ते कढ़ी सोख लें और टूटे नहीं और गैस बंद कर दें।

    9

    अब एक छोटे पैन में 1 चम्मच देसी घी गर्म करें। इसमें सूखी लाल मिर्च और थोड़ी सी कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर तुरंत कढ़ी के ऊपर डालें।

    10

    आपकी गरमा-गरम कोफ्ता कढ़ी तैयार है। इसे बारीक कटे हरे धनिए से सजाएं। इसे चावल या गरमा-गरम रोटियों के साथ सर्व करें।