विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुबह की भागदौड़ में समझ नहीं आ रहा क्या बनाएं? सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ये मसालेदार 'फ्राइड इडली'

Updated: Sat, 08 Aug 2026 07:36 PM (IST)

सुबह ब्रेकफास्ट में कुछ टेस्टी और झटपट बनाना है, तो इडली फ्राई बहुत अच्छा ऑप्शन है।

इडली फ्राई बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

इडली फ्राई बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह की भागदौड़ में हर कोई ऐसा नाश्ता चाहता है जो स्वाद में लाजवाब हो, बनाने में आसान हो और जिसे देखते ही मुंह में पानी आ जाए। अगर आपके पास रात की बची हुई इडली रखी है या फिर आप साधारण इडली खाकर बोर हो चुके हैं, तो फ्राईड इडली आपके लिए परफेक्ट है। आइए जानें इसकी आसान रेसिपी।


फ्राइड इडली रेसिपी रेसिपी

कुल समय : 15 mins
तैयारी का समय : 5 mins
पकाने का समय :10 mins
कोर्स : Breakfast
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

फ्राइड इडली रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

  • बची हुई इडली- 6 से 8
  • तेल या घी- 2 बड़े चम्मच
  • राई- 1 छोटी चम्मच
  • जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
  • कढ़ी पत्ता- 8 से 10
  • हरी मिर्च- 2
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च- 1/2
  • हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
  • सांभर मसाला या पाव भाजी मसाला- 1 छोटी चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • नींबू का रस- 1 चम्मच

फ्राइड इडली रेसिपी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले इडली को एक जैसे छोटे टुकड़ों में काट लें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इडली बिल्कुल ठंडी होनी चाहिए। गर्म इडली टूट सकती है।

2

अब एक कढ़ाई या पैन में दो चम्मच तेल या घी गर्म करें और गर्म होने पर राई, जीरा, कटी हुई हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता डालें। राई को अच्छे से चटकने दें।

3

अब पैन में कटा हुआ प्याज और शिमला मिर्च डालें। इन्हें तेज आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए भूनें।

4

सब्जियों को पूरी तरह नहीं पकाना है, उनका क्रंच बना रहना चाहिए।

5

अब आंच धीमी करें और इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सांभर मसाला या पाव भाजी मसाला और नमक डालें। मसालों को 30 सेकेंड के लिए धीमी आंच पर चलाएं ताकि वे जले नहीं।

6

अब कटे हुए इडली के टुकड़ों को कढ़ाई में डालें और हल्के हाथों से मसालों और सब्जियों के साथ इडली को मिलाएं ताकि हर टुकड़े पर मसालों की अच्छी कोटिंग हो जाए।

7

मध्यम आंच पर इडली को 3 से 4 मिनट तक सेकें और गैस बंद कर दें।

8

ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें और ताजे हरे धनिए से सजाकर सर्व करें।