Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Navratri 2025: देवी कात्यायनी को लगाना है शहद का भोग, तो इस खास रेसिपी से तैयार करें प्रसाद

    Updated: Wed, 02 Apr 2025 03:04 PM (IST)

    चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2025) के छठे दिन यानी 3 अप्रैल को देवी कात्यायनी की पूजा होती है। देवी कात्यायनी की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के छठे दिन लगाएं शहद की खीर का भोग
    Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के छठे दिन लगाएं शहद की खीर का भोग

    HighLights

    1. नवरात्र के छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है
    2. देवी को शहद का भोग बेहद प्रिय है
    3. देवी कात्यायनी को शहद की खीर का भोग भी लगा सकते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्रि के पावन पर्व में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। चैत्र माह में आने वाली नव रात्रि को चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2025) कहा जाता है। इस दौरान छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना की जाती है। इस साल चैत्र नवरात्र की षष्ठी तिथि 3 अप्रैल को है।  ऐसा माना जाता है मां कात्यायनी की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय हासिल होती है। साथ ही, यह भी माना जाता है कि देवी कात्यायनी की पूजा करने से शादी में आने वाली सभी रुकावटें दूर होती हैं और मंगलमयी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। 

    ऐसा मान्यता है कि देवी कात्यायनी को पान और शहद बहुत प्रिय हैं (Navratri Day 6 Bhog)। इसलिए इस दिन शहद लगे हुए पान का भोग (Maa Katyayani Favourite Bhog) लगाया जाता है। साथ ही, देवी को प्रसन्न करने के लिए आप शहद से बनी खीर का भी भोग लगा सकते हैं। शहद की खीर का भोग लगाने से देवी कात्यायनी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इसलिए देवी कात्यायनी को भोग लगाने के लिए हम यहां हम आपको शहद से बनी खीर (Honey Kheer Recipe) की आसान और विधि बता रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: कन्या पूजन में दें ये उपहार, माता रानी देंगी सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    मां कात्यायनी के लिए शहद की खीर कैसे बनाएं?

    शहद की खीर बनाने के लिए सामग्री

    • 1 लीटर दूध (फुल क्रीम)
    • 3-4 चम्मच शहद 
    • 1/4 कप चावल (समा के चावल)
    • 2-3 हरी इलायची (दाने निकालकर पीस लें)
    • 10-12 किशमिश
    • 10-12 बादाम (बारीक कटे हुए)
    • 1 चुटकी केसर
    • 1 चम्मच घी

    शहद की खीर बनाने की विधि

    • सबसे पहले समा के चावल को अच्छी तरह धोकर 20-30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।
    • अब एक भारी तले की कढ़ाई में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालने रखें।
    • जब दूध उबलने लगे, तो इसमें भुने हुए चावल डाल दें।
    • चावल को दूध में धीमी आंच पर पकने दें और हर थोड़ी देर पर धीरे-धीरे इसे चलाते रहते हैं। 
    • इसे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि यह गाढ़ा हो जाए।
    • जब चावल पूरी तरह नरम हो जाएं और दूध गाढ़ा होने लगे, तो इसमें किशमिश, बादाम और पिसी इलायची डालें।
    • इसके बाद इसमें शहद मिलाएं और थोड़ी देर और पकने दें। 
    • अब खीर को आंच से उतारकर थोड़ा ठंडा होने दें।
    • केसर को थोड़े दूध में घोलकर खीर में डालें और शहद की खीर तैयार है।
    • भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में सभी को बांटें।

    यह भी पढ़ें: ये हैं उत्तराखंड के मां दुर्गा के प्रसिद्ध मंदिर, Chaitra Navratri में जरूर बनाएं दर्शन का प्लान