Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिसमस बनेगा और खास, बिना अंडे और ओवन के घर पर आसानी से तैयार करें बेकरी जैसा 'चॉकलेट केक'

    Updated: Mon, 22 Dec 2025 05:58 PM (IST)

    अगर क्रिसमस के मौके पर आप भी टेस्टी चॉकलेट केक बनाना चाहते हैं, लेकिन ओवन नहीं है? चिंता मत करिए, बिना ओवन के भी आप आसानी से घर पर टेस्टी चॉकलेट केक ब ...और पढ़ें

    बिना ओवन के बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक (Picture Courtesy: Freepik)

    बिना ओवन के बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिसमस (Christmas 2025) के मौके पर आप भी कुछ टेस्टी और चॉकलेटी बनाना चाहते हैं, तो चॉकलेट केक आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। दरअसल, चॉकलेट केक का रिच चॉकलेटी टेस्ट हर कोई खूब पसंद करता है, बच्चों को इसका स्वाद खासकर खूब पसंद आता है।

    अगर आप भी क्रिसमस के मौके पर घर पर चॉकलेट केक (Chocolate Cake without Oven) बनाना चाहते हैं, वो भी बिना अंडे और ओवन के, तो यहां पढ़ें आसान रेसिपी।

    chocolate cake (1)

    (Picture Courtesy: Freepik)

    जरूरी सामग्री

    • मैदा- 1.5 कप
    • कोको पाउडर- 1/2 कप (अच्छी क्वालिटी का)
    • चीनी- 1 कप (पिसी हुई)
    • दूध- 1 कप (कमरे के तापमान पर)
    • तेल या पिघला हुआ मक्खन- 1/2 कप
    • क्रीम- 1/2 कप (ताजा)
    • बेकिंग पाउडर- 1 छोटी चम्मच
    • बेकिंग सोडा- 1/2 छोटी चम्मच
    • वैनिला एसेंस- 1 छोटी चम्मच
    • नमक- एक चुटकी

    बनाने की विधि

    • सबसे पहले एक बड़े कुकर में थोड़ा नमक फैलाएं, उसमें एक स्टैंड रखें और ढक्कन लगाकर 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर गरम होने दें। केक टिन को तेल लगाकर चिकना करें और थोड़ा मैदा छिड़क दें।
    • इसके बाद एक बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को एक साथ छान लें। छानने से केक स्पंजी बनता है।
    • अब एक दूसरे बड़े बाउल में क्रीम और पिसी हुई चीनी को अच्छी तरह फेंटें। अब इसमें तेल और वैनिला एसेंस मिलाएं।
    • इसके बाद इस सूखे मिश्रण को धीरे-धीरे गीले मिश्रण में डालें। साथ ही थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए मिलाएं। ध्यान रहे कि मिश्रण में गुठलियां न रहें और इसे बहुत ज्यादा न फेंटें।
    • जब बैटर अच्छे से मिल जाए, तो इसे केक टिन में डालें। टिन को दो-तीन बार थपथपाएं ताकि हवा निकल जाए। अब इसे पहले से गरम की हुई कड़ाही या कुकर में रखें।
    • इस बैटर को धीमी आंच पर 35-45 मिनट तक बेक करें। ध्यान रखें कि कुकर के ढक्कन की सीटी और रबड़ निकाल दें।
    • अब एक टूथपिक डालकर देखें, अगर वह साफ बाहर आती है, तो केक तैयार है।

    सजावट के लिए

    • क्रीम में कद्दूकस की हुई डार्क चॉकलेट मिलाएं और केक के ऊपर फैला दें।
    • ऊपर से थोड़ी पिसी हुई चीनी स्नो इफेक्ट के लिए छिड़कें और कुछ लाल चेरी या स्प्रिंकल्स लगाएं।