Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chocolate Day 2025: मूड खराब कर देंगी चॉकलेट से बनने वाली ये 5 डिशेज, नाम सुनते ही सिकोड़ लेंगे नाक-मुंह

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 06:57 PM (IST)

    हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वेलेंटाइन वीक मनाया जाता है। यह सात दिन प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। इसी क्रम में 9 फरवरी को Chocolate Day ...और पढ़ें

    कभी सुनी हैं चॉकलेट से बनने वाली ये 5 डिशेज (Picture Credit- Instagram)
    कभी सुनी हैं चॉकलेट से बनने वाली ये 5 डिशेज (Picture Credit- Instagram)

    HighLights

    1. हर साल 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है।
    2. आमतौर पर चॉकलेट को लोग कई तरह से खाना पसंद करते हैं।
    3. हालांकि, इससे कुछ अबीज डिशेज से बनाई जाती है, जिसे आपने शायद ही सुना होगा।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चॉकलेट कई लोगों को बेहद पसंद होती है। बच्चे हों या बड़े हर कोई इसे काफी चाव से खाता है। स्वाद में मीठी होने की वजह से अक्सर खुशी के मौके या प्यार जताने के लिए लोग चॉकलेट का भी इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि प्यार के हफ्ते यानी वेलेंटाइन वीक के मौके पर एक दिन चॉकलेट डे के तौर पर मनाया जाता है।

    इस दिन लोग अपने पार्टनर या चाहने वालों को चॉकलेट देकर अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हैं। आमतौर पर चॉकलेट कई तरह से पसंद की जाती है। चॉकलेट केक से लेकर कुकी और शेक्स तक, लोग कई तरह से चॉकलेट को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ये सब तो चॉकलेट से बनने वाले कुछ कॉमन और लोकप्रिय डिशेज के नाम हैं, लेकिन इससे कुछ ऐसी वियर्ड डिशेज भी बनती है, जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। आइए आपको बताते हैं चॉकलेट से बनने वाली कुछ ऐसी भी अजीबोगरीब डिशेज के बारे में-

    यह भी पढ़ें-  क्या सचमुच हेल्दी होती है डार्क चॉकलेट? पढ़ें इससे जुड़े 5 मिथकों की सच्चाई

    चॉकलेट डोसा

    View this post on Instagram

    A post shared by Rohit Shah (@rohshah)

    साउथ इंडियन खाना कई लोगों को बेहद पसंद होता है। खासकर डोसा तो कई लोगों का पसंदीदा होता है। आमतौर पर इसे मसाला या सादा खाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट डोसा ट्राई किया है। अगर आप इस डिश को सुनकर चौंक गए हैं, तो आपको बता दें सोशल मीडिया पर कई बार इस तरह का डोसा वायरस हो चुका है। हालांकि, इस अजीब कॉम्बिनेशन के बारे में सुनकर हर कोई इसे खाने से तौबा करते हैं।

    चॉकलेट पास्ता

    View this post on Instagram

    A post shared by Maren Braust (@marenmorereal)

    इटेलियन खाना दुनियाभर में काफी मशहूर है और इसलिए पास्ता आज दुनिया के हर कोने में बड़े चाव से खाया जाता है। यह स्वादिष्ट डिश कई तरह से बनाई जाती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक नई रेसिपी ने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, एक यूजर से इंस्टाग्राम पर चॉकलेट पास्ता बनाते हुए अपनी एक वीडियो पोस्ट पर सभी को हैरान कर दिया। क्या आप पास्ता की इस नई रेसिपी को ट्राई करना चाहेंगे?

    चॉकलेट गोलगप्पे

    View this post on Instagram

    A post shared by Kalash Soni (@mammi_ka_dhaba)

    गोलगप्पे पूरे देश में पसंद किया जाने वाला एक फेमल स्ट्रीट फूड है। इसे देशभर में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। पानीपुरी, पानी पताशे, पुचका आदि इसके दूसरे नाम है। हालांकि, अलग-अलग नामों के बावजूद इसका स्वाद और इसे बनाने का तरीका लगभग एक जैसा ही होता है, लेकिन इंदौर के सराफा में एक पानी पुरी विक्रेता ने नए तरीके से इसे बनाकर लोगों को हैरान कर दिया है। उन्होंने चॉकलेट गोलगप्पे तैयार किए, जिसे देख कई पानी पुरी लवर्स मायूस हो गए।

    खबरें और भी

    चॉकलेट चिकन टिक्का

    View this post on Instagram

    A post shared by SINGH LALY OFFICIAL (@singhlalyofficial)

    नॉनवेज लवर्स के लिए चिकन टिक्का किसी इमोशन से कम नहीं है। ऐसे में अगर इसके साथ कोई अजीब एक्सपेरिमेंट किया जाए, तो शायद ही उन्हें यह बर्दास्त होगा। हालांकि, बीते दिनों नॉनवेज लवर्स का गुस्सा तब फूट पड़ा, जब सोशल मीडिया पर चॉकलेट चिकन टिक्का बनाते एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो गया। यह सुनने में भी काफी अजीब ही लग रहा है, तो क्या आप कभी इसे ट्राई करना चाहेंगे?

    चॉकलेट ऑमलेट

    View this post on Instagram

    A post shared by CHATORE_BROOTHERS (@chatore_broothers)

    चॉकलेट से बना एक और अजीब कॉम्बिनेशन है चॉकलेट ऑमलेट। इस अजीब रेसिपी का वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसे देख हर किसी का मन खराब हो गया था। 

    यह भी पढ़ें-  किस तरह की चॉकलेट खाना पसंद करते हैं आप, इस बात से खुलते हैं पर्सनैलिटी के कई राज