विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Christmas 2024 पर बनाएं ये स्पेशल डिशेज, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना

Published: Mon, 23 Dec 2024 08:25 AM (IST)

हर साल क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस ...और पढ़ें

Christmas पार्टी के लिए बनाएं ये टेस्टी डिशेज (Picture Courtesy: Freepik)
Christmas पार्टी के लिए बनाएं ये टेस्टी डिशेज (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. क्रिसमस खुशी और प्रेम का त्योहार है।
  2. इस मौके पर कई तरह की स्वादिष्ट डिशेज बनाई जाती हैं।
  3. मीठी और स्पाइसी डिशेज इस त्योहार पर मुख्य रूप से बनाई जाती हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Christmas Special Dishes: क्रिसमस, हर साल 25 दिसंबर को यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाने वाला त्योहार है, जिस दिन लोग प्यार और खुशी के साथ अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलते हैं। इसे दुनियाभर में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। त्योहार की मुख्य परंपराओं में चर्च में प्रार्थना, घर सजाना, गिफ्ट देना और स्वादिष्ट डिशेज बनाना शामिल है।

इस दिन खासतौर पर प्लम केक, कुकीज, पाई और मसालेदार डिशेज बनाई जाती हैं। भारत में अप्पम और स्टू, नेय्यप्पम, फुगियास, गोअन बेबिंका, विंडालू करी और कुंदा जैसी ट्रेडिशनल डिशेज इस त्योहार को और खास बनाती हैं। आइए जानते हैं इन डिशेज के बारे में।

क्रिसमस के लिए खास डिशेज

गोअन बेबिंका- यह गोवा की पारंपरिक मिठाई 7-लेयर्ड केक की तरह नारियल के दूध, अंडों और घी से बनाई जाती है। इसकी मुलायम बनावट और मीठा स्वाद इसे क्रिसमस के लिए खास डिश बनाता है।

प्लम केक- सूखे मेवों, नट्स और रम से भरपूर यह केक क्रिसमस की शान है। इसका अनोखा स्वाद त्योहार को यादगार बना देता है।

यह भी पढ़ें: बिना रम के भी इस Christmas बना सकते हैं Eggnog, बस इस रेसिपी को करना होगा फॉलो

नेय्यप्पम- केरल का यह ट्रेडिशनल स्नैक चावल के आटे, गुड़ और नारियल से तैयार किया जाता है। यह हर घर में त्योहार की मिठास बढ़ाता है।

अप्पम और स्टू- चावल से बने अप्पम और नारियल के दूध से तैयार चिकन या मटन स्टू का यह मेल केरल के क्रिसमस लंच का मुख्य आकर्षण होता है।

विंडालू करी- गोवा की इस मसालेदार पोर्क या चिकन करी में वाइन और सिरके का अनोखा स्वाद होता है, जो इसे क्रिसमस के लिए खास डिश बनाता है।

कुकीज- क्रिसमस के इस त्योहार पर रंग-बिरंगी कुकीज हर टेबल पर आकर्षण का सेंटर होती हैं, जो बच्चों की खास पसंद होती हैं। इस बार आप भी इन्हें आजमाएं।

सोरपोटेल- गोवा की यह पारंपरिक मीट डिश खासतौर से मसालेदार और स्वादिष्ट होती है। इसे सन्ना, पिलाफ और सादे चावल और ब्रेड के साथ खाया जाता है।

कुंदा- कर्नाटक का यह मलाईदार मीठी डिश दूध, काजू, बादाम और चीनी से बनता है। इसकी सादगी इसे खास बनाती है।

फुगियास- आटा, अंडे, खमीर और नारियल के दूध से बनने वाली फुगियास क्रिसमस की खास डिश है, जिसे करी के साथ परोसा जाता है और स्वाद को बढ़ाता है।

मटन बिरयानी- हैदराबाद और तमिलनाडु में बनने वाली मटन बिरयानी क्रिसमस के खाने का खास हिस्सा होती है। यह बहुत स्वादिष्ट होती है।

यह भी पढ़ें: कौन थे संत निकोलस जो बन गए सेंटा क्लॉज? पढ़ें लाल ड्रेस और सफेद दाढ़ी वाले की कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।