विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coconut Water Dishes: गर्मियों में भी रहना है कूल-कूल, तो ट्राई करें नारियल पानी से बनी ये 4 डिशेज

Published: Sun, 05 May 2024 06:40 PM (IST)

गर्मियों में नारियल पानी पीना कितना फायदेमंद होता है यह तो आप जानते ही हैं। इससे शरीर में पानी की ...और पढ़ें

इन डिशेज से भी मिलेगा नारियल पानी का फायदा
इन डिशेज से भी मिलेगा नारियल पानी का फायदा

HighLights

  1. नारियल पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  2. इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहता है।
  3. इसकी कुछ स्पेशल डिशेज बनाई जा सकती हैं, जो काफी स्वादिष्ट होती हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Coconut Water Dishes: नारियल सेहत के लिए हर तरह से फायदेमंद माना जाता है। इसका ज्यादा इस्तेमाल दक्षिण भारत में किया जाता है। नारियल की चटनी से लेकर बर्फी तक, लगभग पूरे भारत में नारियल की डिशेज देखने को मिल ही जाती हैं। ऐसे ही नारियल पानी भी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसका गर्मियों में सेवन बहुत ही लाभदायक है।

कैल्शियम, मैग्नीशियम, इलेक्ट्रोलाइट्स और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से युक्त नारियल पानी का गर्मियों में सेवन, शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। एक तरह से देखा जाए तो नारियल पानी गर्मियों के लिए एक ऐसा ड्रिंक है, जो शरीर को स्वस्थ और ठंडा बनाए रखने में सहायक होता है। ऐसे में इससे बनने वाली कुछ स्पेशल रेसिपीज आपके स्वाद को दोगुना बढ़ाने के साथ -थ पोषण भी दोगुना प्रदान करने वाली हो सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

नारियल पानी से बनी रेसिपीज

पॉप्सिकल्स

तरबूज, अनानास, मौसंबी या नींबू के रस में नारियल पानी को मिक्स करें, और इसमें जरूरत के अनुसार चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर, पीसी हुई पुदीने की पत्तियां,डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को पॉप्सिकल मोल्ड में भरें, और स्टिक डालकर फ्रिज में जमा दें। जमने पर इसे निकालकर गर्मियों में ठंडा ठंडा आनंद लें।

मॉकटेल

बिना एल्कोहल के मॉकटेल का आनंद लेना है, तो नारियल पानी मॉकटेल को जरूर ट्राई करें। ताजे फलों की प्यूरी में नींबू का रस, नारियल पानी और स्पार्कलिंग पानी को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद नींबू या ककड़ी के टुकड़े या फूलों से गार्निश करें।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में रोज पीएंगे बेल का जूस, तो वेट लॉस के साथ मिलेंगे और भी कई फायदे

चिया पुडिंग

नारियल पानी में चिया सीड्स को अच्छे से मिलाकर, इसे गाढ़ा होने के लिए फ्रिज में रात भर के लिए रखें। सुबह इसकी टॉपिंग के लिए इसमें ताजे कटे हुए मौसमी फल, कुछ ड्राई फ्रूट्स और सीड्स या नारियल के कुछ टुकड़े डालकर अच्छे से मिलाएं। तैयार है आपका चिया पुडिंग।

सलाद ड्रेसिंग

यह मार्केट में मिलने वाली सलाद ड्रेसिंग का एक बहुत ही हेल्दी विकल्प है। इसे बनाना भी काफी आसान है। इसे बनाने के लिए नारियल पानी में, जैतून का तेल, शहद, डिजॉन सरसों, अजवाइन, काली मिर्च और समुद्री नमक स्वादानुसार डालकर अच्छे से मिक्स करें और किसी बॉटल में भरकर फ्रिज में रखें। जब भी सलाद खाना हो उसपर डालकर इसका आनन्द लें।

यह भी पढ़ें: रोज सुबह खाली पेट खा लें बस एक चम्मच घी, शरीर की कई परेशानियां हो जाएंगी छूमंतर

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।