विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खाना बनाते समय अनजाने में की गई गलतियां कम कर सकती हैं खाने का पोषण, आप भी तो नहीं कर रहे ये चूक?

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Updated: Tue, 13 Jan 2026 07:00 AM (IST)

खाने का पोषण बनाए रखने के लिए उन्हें सही तरीके से पकाना जरूरी है। हालांकि, कई लोग अनजाने में ऐसी ...और पढ़ें

आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? (Picture Courtesy: Freepik)

आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. खाने का पोषण बनाए रखने के लिए पकाने का सही तरीका पता होना चाहिए

  2. गलत तरीके से कुकिंग करने से खाने का पोषण नष्ट हो सकता है

  3. अक्सर लोग खाना बनाते समय कुछ गलतियां कर देते हैं

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर दिन खाना बनाते समय हम सोचते हैं कि घर का बना खाना सेहतमंद होता है, लेकिन कई बार छोटी-छोटी आदतों के कारण हम अनजाने में अपने भोजन के पोषण को घटा देते हैं। आलू, चावल, लहसुन, ब्रॉकली, प्याज और टमाटर जैसी सब्जियों और अनाज को सही तरीके से न पकाने के कारण उनका पोषण कम हो जाता है। 

इसलिए खाने के पोषण को बरकरार रखने के लिए खाना बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे खाने का स्वाद भी नहीं बिगड़ता और पोषण भी बना रहता है। आइए जानते हैं रोजमर्रा में कुकिंग के दौरान होने वाली कुछ आम गलतियों के बारे में। 

कुकिंग करते समय किन गलतियों से बचें?

  • आलू- अक्सर हम आलू को ज्यादा देर तक उबालते या डीप फ्राई करते हैं। इससे इसमें मौजूद विटामिन-सी, पोटैशियम और फाइबर की मात्रा कम हो जाती है। आलू को हल्का स्टीम करना या कम तेल में हल्का फ्राई करना चाहिए। 
  • चावल- चावल को पकाने से पहले लंबे समय तक भिगोना या ओवरकुक करना पोषण के नष्ट होने का कारण बनता है। इससे चावल में मौजूद विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और मिनरल्स कम हो जाते हैं।
  • सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना- सब्जियों को बहुत बारीक काटना या लंबे समय तक कटे हुए छोड़ देना उनके न्यूट्रिएंट्स को हवा और रोशनी के संपर्क में ला देता है। इससे विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जल्दी नष्ट हो जाते हैं। सब्जियों को बड़े टुकड़ों में काटें और तुरंत पकाएं।
Cooking Tips (1)
 
(Picture Courtesy: Freepik)
  • लहसुन- लहसुन को अक्सर ब्राउन या काला होने तक तेल में भून लिया जाता है। इससे एलिसिन जैसे फायदेमंद तत्व नष्ट हो जाते हैं। हल्का तड़का लगाना या सलाद में कच्चा लहसुन इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद है।
  • ब्रॉकली- ब्रॉकली को ज्यादा देर तक उबालने या ढककर पकाने से विटामिन-सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स कम हो जाते हैं। हल्का स्टीम करना और तुरंत परोसना सबसे अच्छा तरीका है।
  • प्याज- प्याज को ज्यादा देर तक भूनने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी कम हो जाते हैं। हल्का सुनहरा होने तक ही भूनें। इसके अलावा, प्याज को टुकड़ों में काटकर तुरंत इस्तेमाल करना पोषण बनाए रखता है।
  • बचे हुए खाने को बार-बार गर्म करना- खाना बार-बार गर्म करने से उसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं। इसलिए उतना ही खाना बनाएं जितना खाया जाएगा और बचे हुए खाने को ज्यादा समय तक स्टोर न करें।
  • टमाटर- ज्टमाटर में लाइकोपीन और विटामिन-सी पाए जाते हैं। लंबे समय तक पकाने पर विटामिन-सी नष्ट हो जाता है। हल्का पकाना या सलाद में कच्चा टमाटर इस्तेमाल करना पोषण बनाए रखता है।